श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया में हो सकते हैं 5 बदलाव, स्टार खिलाड़ी पर मंडरा रहा है खतरा

IND vs SL: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज अब खत्म हो चुकी है. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज को 1-0 से जीत लिया है. अब टीम इंडिया अगली टेस्ट सीरीज नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. जहां पर टीम में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

India Test Team (PIC Credit - AI)
1 / 6
टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

IND vs SL: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका सीरीज के खत्म होने के बाद अब नवंबर 2026 में दोबारा टेस्ट मैच खेलेगी. जहां पर भारतीय टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान होगा, तो मौजूदा टीम में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. फिलहाल टीम में नजर आ रहे 5 स्टार खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इसमें स्टार खिलाड़ी का नाम भी शामिल है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

सरफराज खान

सरफराज खान2 / 6

साई सुदर्शन को इंजरी होने के बाद ही सरफराज खान को टीम इंडिया में मौका मिला. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ दोनों ही टेस्ट मैचों में सरफराज खान को मौका मिला. ध्रुव जुरेल ने भी बल्ले से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. ऐसे में अब टीम इंडिया को नंबर 6 पर खेलने वाला बल्लेबाज मिल गया है. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज को बाहर करके साई सुदर्शन की वापसी हो सकती है. (Pic Credit- AI Generated) 

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव 3 / 6

स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव को भी न्यूजीलैंड के दौरे पर टीम इंडिया का लेकर जाना मुश्किल लग रहा है. फिलहाल टीम इंडिया मुख्य स्पिनर के रूप में मानव सुथार को ही देख रही है. ऐसे में चयनकर्ता न्यूजीलैंड दौरे पर भी सुथार को भेज सकते हैं. ऐसी स्थिति में कुलदीप की जगह हर्षित राणा को भेजा जा सकता है. जिससे नंबर 8 पर एक थोड़ी बहुत बल्लेबाजी करने वाला तेज गेंदबाज मिल सके.  (Pic Credit- ANI) 

सारांश जैन

सारांश जैन 4 / 6

स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन ने श्रीलंका के दौरे पर बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में उन्हें भी बाहर किया जा सकता है. टीम स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अभी भी रवींद्र जडेजा को ही पहली पसंद बनाने वाली है. सारांश जैन को बाहर करके चयनकर्ता एक बार फिर से तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जता सकता है. न्यूजीलैंड में टीम 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

आकिब नबी

आकिब नबी 5 / 6

उभरते हुए तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी बाहर किया जा सकता है. इस दौरे पर भी उन्हें जसप्रीत बुमराह के इंजर्ड होने के बाद ही चांस मिला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह पूरी तरह से फिट हो सकते हैं. ऐसे में नबी को बाहर करके जसप्रीत बुमराह की एंट्री तो अभी से लगभग पक्की नजर आ रही है. (Pic Credit- ANI) 

गूरनूर बरार

गूरनूर बरार 6 / 6

तेज गेंदबाज गूरनूर बरार भी इसी श्रेणी के गेंदबाज नजर आ रहे हैं. रेड बॉल क्रिकेट में टीम उनके ऊपर भरोसा फिलहाल नहीं जता पा ही है. आकाशदीप के फिट हो जाने के बाद टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से उनके पीछे ही जा सकती है. आकाशदीप ने इंग्लैंड दौरे पर बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. (Pic Credit- X) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन