IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच चल रहा है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. वहीं श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ही सिमट गई. भारतीय स्पिनर्स के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज ढेर हो गए. सोनल दिनुशा और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ने अच्छी पारियां खेलीं. इनके अलावा कोई टिक नहीं पाया. खैर इन दोनों बल्लेबाजों ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला का कमाल

श्रीलंका की टीम का स्कोर एक वक्त पर 5 विकेट पर 90 रन था. तब लगा था कि टीम जल्दी आउट हो जाएगी. वहां से सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने मोर्चा संभाला. इन दोनों ने छठे विकेट लिए जबरदस्त साझेदारी की. दोनों ने गॉल टेस्ट में बड़ा रिकॉर्ड बनाया. सोनल और निरोशन ने एंजेलो मैथ्यूज और कुसल परेरा को पीछे छोड़ते हुए भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैचों में श्रीलंका के लिए 6वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड कायम किया.

---विज्ञापन---

मैथ्यूज और परेरा के बीच 135 रनों की साझेदारी हुई थी. इन दोनों से आगे सोनल और निरोशन निकल गए हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर लाहिरू थिरिमाने और दिनेश चांदीमल का नाम है, जिनके बीच 125 रनों की साझेदारी हुई थी. सोनल और निरोशन ने भारत के खिलाफ कुल 146 रनों की साझेदारी की. प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन को 80 के स्कोर पर आउट कर साझेदारी का अंत किया. वहीं सोनल ने शानदार शतक लगाया.

ये भी पढ़ें: WCL 2026: फिर होगी भारत-पाक की टक्‍कर, एक्‍शन में नजर आएंगे युवराज-अफरीदी, देखें शेड्यूल

---विज्ञापन---

भारतीय स्पिनर्स का कमाल

टीम इंंडिया का प्रदर्शन अभी तक इस टेस्ट मैच में शानदार रहा है. भारतीय बल्लेबाजों ने बढ़िया क्रिकेट खेला. देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर की पहली सेंचुरी लगाई. केएल राहुल ने भी जुझारू पारी खेली. इसके बाद स्पिनर्स ने भी अपना जलवा दिखाया. मानव सुथार ने चार श्रीलंकाई बैट्समैनों को पवेलियन की राह दिखाई. रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव को भी एक विकेट मिला. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट चटकाया.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: शुभमन गिल बने ‘सुपरमैन’, हवा में उड़ते हुए पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO वायरल

---विज्ञापन---