IND vs SA: CSK छोड़ते ही रवींद्र जडेजा ने किया बड़ा कारनामा, एलीट लिस्ट में हो गए शामिल 

IND vs SA: भारतीय टीम के सुपरस्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पिछले लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं. जिसका सबसे बड़ा कारण चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 से पहले उनको ट्रेड करना है. आज इस ट्रेड को लेकर आधिकारिक ऐलान हुआ. अपनी पहली आईपीएल टीम में जाते ही रवींद्र जडेजा ने कोलकाता टेस्ट में बड़ा कारनामा कर दिया. एलीट लिस्ट में अब जडेजा शामिल हो गए हैं.

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja

IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जा रहा है. जहां पर गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. इस मुकाबले में भारतीय दिग्गज रवींद्र जडेजा ने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड होने के बाद जडेजा ने कोलकाता टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया. जडेजा ने बल्ले से 10 रन बनाते ही दिग्गजों की लिस्ट में अपनी जगह बना लिया है.  

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

कोलकाता के इस विकेट पर रन बनाना बहुत ज्यादा मुश्किल है. ऐसे में जब रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी करने उतरे, तो टीम इंडिया मुश्किल में नजर आ रही थी. ऐसे समय में उन्होंने 27 रन बनाए. इस पारी में अपना 10वां रन लेते ही रवींद्र जडेजा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. टेस्ट क्रिकेट में 4 हजार से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा क्रिकेट इतिहास के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा इंग्लैंड के इयान बॉथम, न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी और भारत के कपिल देव ने ही किया है. अब जडेजा इस एलीट ऑलराउंडरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Retention: 10 धाकड़ विदेशी प्लेयर्स का रिलीज होना तय! बदल जाएगी कई बड़ी टीमों की सूरत

जडेजा ने गेंदबाजी में भी मचाया कहर 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच में जडेजा ने पहली पारी में 8 ओवर फेंक कर सिर्फ 13 रन दिए थे. हालांकि उन्हें विकेट नहीं मिला था. जिसकी कसर निकालते हुए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने अब तक 4 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. अफ्रीका की टीम के अभी 3 विकेट बचे हुए हैं, तो रवींद्र जडेजा अपना पंजा भी खोल सकते हैं. रवींद्र जडेजा ने इसी के साथ भारतीय सरजमीं पर भी 250 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले ने ही ये कारनामा किया है. स्टुअर्ट ब्रॉड और रवींद्र जडेजा ही ऐसे खिलाड़ी हैं. जिन्होंने एक ही देश में 2 हजार से ज्यादा रन और 250+ टेस्ट विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ