KKR: IPL 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए IPL 2025 निराशाजनक रहा था. टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. KKR प्लेऑफ में भी अपनी जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई थी. अब आगामी सीजन से पहले KKR 6 स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करने वाली है. इन खिलाड़ियों की IPL सैलरी 40.65 करोड़ रुपये है.
KKR करने वाली है 6 खिलाड़ियों को रिलीज
आगामी सीजन से पहले KKR बड़े बदलाव करने में जुटी है. माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी 23.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए वेंकटेश अय्यर को रिलीज करेगी. इसके अलावा 6.5 करोड़ वाले एनरिक नॉर्खिया, जबकि 3.60 करोड़ वाले क्विंटन डी कॉक, इसके अलावा 2.80 करोड़ वाले स्पेंसर जॉनसन को रिलीज करने की तैयारी में है.
वहीं 2 करोड़ वाले रहमान उल्लाह गुरबाज और 2 करोड़ वाले मोईन अली भी कोलकाता द्वारा रिलीज किए जाने वाले हैं. इन 6 खिलाड़ियों की IPL 2025 में सैलरी 40.65 करोड़ वाली थी.
अजिंक्य रहाणे संभाल सकते हैं कप्तानी
IPL 2024 में KKR को श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था. हालांकि इसके बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था. फिर फ्रेंचाइजी ने IPL 2025 में अजिंक्य रहाणे को टीम का हिस्सा बनाया और उन्हें कप्तान भी बनाया. वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल कर उन्हें कप्तान भी नियुक्त किया. इससे पहले KKR ने गौतम गंभीर की अगुवाई में साल 2012 और साल 2014 में खिताब अपने नाम किया था. IPL 2026 में KKR अपना चौथा खिताब उठाने की नियत से मैदान पर उतरेगी. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि आगामी सीजन के लिए KKR कैसा दल लेकर उतरती है.