IPL 2026 Retention

IPL 2026 Retention: 10 धाकड़ विदेशी प्लेयर्स का रिलीज होना तय! बदल जाएगी कई बड़ी टीमों की सूरत

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले कई विदेशी प्लेयर्स का रिलीज होना तय माना जा रहा है. इसमें सबसे बड़ा नाम ग्लेन मैक्सवेल का निकल कर सामने आ रहा है. मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन बेहद खराब रहा था और वह रनों के लिए जूझते हुए दिखाई दिए थे. इसके साथ ही लियाम लिविंगस्टन की भी आरसीबी से छुट्टी हो सकती है.

IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 के लिए सभी टीमों की रिटेंशन लिस्ट आज यानी 15 नवंबर को जारी होनी है. संजू सैमसन की चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में एंट्री हो चुकी है, तो रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स का दामन थाम लिया है. वहीं, मोहम्मद शमी लखनऊ के नवाबों के लिए आगामी सीजन में रंग जमाते हुए दिखाई देंगे, जबकि शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस में आ गए हैं. इंडियन प्लेयर्स के अलावा कई विदेशी खिलाड़ियों को भी फ्रेंचाइजी रिलीज करने का मन बना चुकी हैं, जिसमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं.

रिपोर्ट्स ऐसी हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स रचिन रविंद्र, डेवोन कॉनवे को रिटेन नहीं करना चाहती है. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स फाफ डू प्लेसिस और जैक फ्रेजर से अपनी राहें अलग करने के मूड में है. फ्रेजर पिछले सीजन बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. पंजाब किंग्स ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज कर सकती है. लखनऊ सुपर जायंट्स डेविड मिलर को रिटेन करने में दिलचस्प नहीं दिख रही है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ