IND vs NZ: अर्शदीप सिंह पहले वनडे से क्यों हुए 'इग्नोर'? कप्तान शुभमन गिल ने बताया चौंकाने वाला कारण

Arshdeep Singh: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर पहला वनडे मैच जीत लिया. इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही. उनसे पहले प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिल गया और इसी वजह से कई लोग हैरान थे. अब भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अर्शदीप को इग्नोर किए जाने का कारण बताया है.

Arshdeep Singh Shubman Gill

गिल ने बताया अर्शदीप के पहला वनडे नहीं खेलने का कारण

Arshdeep Singh: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहला वनडे मैच हुआ. भारत ने 4 विकेट से इस मुकाबले में जीत दर्ज की और विराट कोहली के प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है. हालांकि, अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 से बाहर रखे जाने पर फैंस का गुस्सा फूटा था. कई लोगों का मानना था कि प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को जगह मिलनी चाहिए थी. इन सवालों के बीच अब शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ते हुए अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल नहीं करने का असली कारण बताया है.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह को क्यों नहीं मिला मौका?

जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में जगह नहीं देने की वजह बताई. उन्होंने कहा, ‘इसके पीछे रोटेशन असली कारण था. अर्शदीप सिंह ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सिराज उसका हिस्सा नहीं थे. हम हर किसी को मौका देना चाहते हैं, क्योंकि वर्ल्ड कप के लिए तैयारी की जा रही है और ज्यादा वनडे मैच आगे नहीं होंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से पहले ICC ने दिया बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका! भारत से बाहर मैच कराने की मांग पर फैसला?

भारत की जीत पर जताई खुशी

कप्तान शुभमन गिल ने भारत की 4 विकेट जीत पर खुशी जताई. उन्होंने कहा, ‘चेज में योगदान देकर अच्छा लगा. सबसे जरुरी बात ये है कि हमें वर्तमान में रहना चाहिए. एक स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में आपको इस बात पर फोकस करना चाहिए कि आपके सामने क्या है और उस पल में किस चीज की आवश्यकता है. ये आपको उतार-चढ़ाव का सामना करने में मदद करता है. मैं यही करता हूं. विराट कोहली जिस तरह से गेंद पर शॉट जड़ रहे थे, ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजी बहुत आसान है. इस तरह की सतह पर जहां शुरुआत करना आसान नहीं था, उन्होंने चीजों को सरल बना दिया.’

विज्ञापन

विराट कोहली बने मैच के हीरो

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 301 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में भारतीय टीम ने 4 विकेट रहते 49 ओवरों में जीत हासिल की. शुभमन गिल ने 56, विराट कोहली ने 93, श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए. विराट को अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ