T20 World Cup से पहले ICC ने दिया बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका! भारत से बाहर मैच कराने की मांग पर फैसला?

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपने टी20 वर्ल्ड कप के मैच भारत के बजाय श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी. अब BCB के अरमानों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है. ICC ने शायद उनकी बात सुनने से इनकार कर दिया है और भारत में ही बांग्लादेशी टीम के मैच होंगे. हालांकि, वेन्यू बदल सकते हैं.

ICC Bangladesh Team

BCB की मांग पर फैसला!

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के मैचों को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. मुस्तफिजुर रहमान को IPL से निकाले जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC से अपने मैचों को भारत से बाहर कराने की मांग की. बता दें कि भारत और श्रीलंका द्वारा टी20 वर्ल्ड कप होस्ट किया जा रहा है. BCB चाहती है कि उनके मैच भारत से श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाए. लग रहा है कि बांग्लादेश की मांग पूरी नहीं होने वाली है और ICC ने एक नया प्लान तैयार किया है.

विज्ञापन

बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ICC को भारत से बाहर मैच शिफ्ट कराने के लिए दो बार मेल किया. अब क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ICC बांग्लादेश के मैच भारत के बाहर शिफ्ट करने के मूड में नहीं है. ये बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए बड़ा झटका है. हालांकि, ICC ने मांग को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश टीम के वेन्यू बदलने के बारे में विचार किया है. कोलकाता और मुंबई के बजाय चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में बांग्लादेश के वर्ल्ड कप मैच हो सकते हैं.

विज्ञापन

तमिलनाडु क्रिकेट असोसिएशन और केरला क्रिकेट असोसिएशन को ICC और BCCI ने संकेत दिए दिए हैं कि वो बांग्लादेश के लीग स्टेज के मैच चेन्नई और तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं. TNCA और KCA ने सामने से अभी तक ICC से बात नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि वो बांग्लादेश के मैच होस्ट करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

बांग्लादेश के मैच कब और कहां होने वाले हैं?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल अभी तक बदला नहीं है. मौजूदा शेड्यूल के अनुसार बांग्लादेश अपने शुरुआती तीन मैच कोलकाता और आखिरी लीग स्टेज मैच कोलकाता में खेलने वाला है. बांग्लादेश 7 फरवरी को वेस्टइंडीज, 9 फरवरी को इटली और 14 फरवरी को इंग्लैंड से भिड़ने वाली है. उनका आखिरी मैच 17 फरवरी को मुंबई में होगा. अगर ICC उनके वेन्यू शिफ्ट करती है, तो तिरुवनंतपुरम में तीन और चेन्नई में 1 मैच हो सकता है, क्योंकि वो पहले से ही 7 मैच होस्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ