IND vs NZ: पंत के बाद वॉशिंगटन सुंदर भी होंगे वनडे सीरीज से बाहर? कप्तान शुभमन गिल ने दिया चोट पर अपडेट

Washington Sundar Injury Update: चोट खेल का हिस्सा है लेकिन टीम इंडिया के लिए खिलाड़ियों की चोट मुश्किलें बढ़ाती जा रही हैं. पहले ऋषभ पंत इंजरी के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हो गए. अब वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हुए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने पहले वनडे मैच के बाद सुंदर की चोट पर बड़ा अपडेट साझा किया है.

Washington Sundar Injury Update

गिल ने दिया सुंदर की चोट पर अपडेट

Washington Sundar Injury Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वडोदरा में पहला वनडे मैच हुआ. इस मुकाबले में गेंदबाजी के दौरान वॉशिंगटन सुंदर को अचानक दिक्कत होने लगी और खबर आई कि उन्हें कमर में मोच आई है. ऋषभ पंत पहले ही चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं. सभी के मन में यही सवाल है कि कहीं सुंदर भी चोट के कारण अगले दो वनडे मुकाबले से बाहर नहीं हो जाए. अब उनकी चोट को लेकर शुभमन गिल ने अपडेट साझा किया है.

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर बड़ा अपडेट

भारत की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शुभमन गिल नजर आए. इसी बीच उन्होंने ये बात कन्फर्म कर दी कि सुंदर को चोट आई है और ये कितनी गंभीर है. इसके बारे में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. गिल ने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और वो मैच के बाद अब स्कैन के लिए जाने वाले हैं.’

विज्ञापन

केएल राहुल ने सुंदर की इंजरी पर क्या कहा?

मैच के बाद केएल राहुल ने भी वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर बात की. उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो भाग नहीं पा रहे थे. मुझे ये पता था कि पहली पारी में उन्हें दिक्कत हुई थी लेकिन उनकी हालत कैसी है, ये मुझे नहीं पता नहीं था. वो गेंद को बल्ले से अच्छी तरह मार रहे थे. जब वो क्रीज पर आए, हमें पहले से ही बची हुई गेंदों के बराबर रन चाहिए थे. ऐसे में जोखिम उठाने की जरूरत नहीं थी. उनपर उतना प्रेशर नहीं था. वो स्ट्राइक बदलते रहे और उन्होंने अपना काम बखूबी पूरा किया.’

विज्ञापन

ऋषभ पंत भी साइड स्ट्रेन के कारण हुए बाहर

शुभमन गिल ने बताया कि वॉशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है. इसी चोट के चलते ऋषभ पंत बाहर हुए थे. दरअसल, अभ्यास सत्र के दौरान पंत को एब्डॉमिनल एरिया में दर्द महसूस हुआ और वो सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह ध्रुव जुरेल की भारतीय टीम में एंट्री हुई. अगर सुंदर की चोट भी गंभीर है, तो फिर किसी नए खिलाड़ी को स्क्वाड में जगह मिल सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ