IND vs ENG Pitch Report: लॉर्ड्स में मिली करीबी हार के बाद टीम इंडिया पलटवार को तैयार है। तीन मैचों के बाद इंग्लैंड सीरीज में 2-1 से आगे है। अब अगला मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना है। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज को बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, इंग्लैंड सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस ग्राउंड पर वैसे तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी शर्मनाक रहा है, लेकिन एजबेस्टन की तरह ही गिल दामन पर लगे इस दाग को भी धो देना चाहेंगे।
कैसी खेलती है ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच?
ओल्ड ट्रैफर्ड में तो बल्लेबाजों का राज देखने को मिलता है। पिच पर अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है। हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से अच्छी खासी मदद मिलती है। पिच में नमी होने के कारण बॉलर्स को काफी फायदा मिलता है। हालांकि, मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता है वैसे इस ग्राउंड पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। यानी कुल मिलाकर हेडिंग्ले और एजबेस्टन की तरह ही आपको यहां पर भी रनों का अंबार लगता हुआ दिखाई दे सकता है।
क्या कहते हैं आंकड़े?
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ने अब तक कुल 86 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। इसमें से टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ 32 मैचों में जीत लगी है। वहीं, 17 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस मैनचेस्टर में काफी अहम रोल अदा सकता है। पहली पारी में औसतन स्कोर 331 का है, तो दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 275 रनों का रहा है। तीसरी इनिंग में एक टीम औसतन 226 के आसपास रन बनाने में सफल रहती है। हालांकि, चौथी इनिंग में रनों का पीछा करना थोड़ा मुश्किल होता है।
लॉर्ड्स में मिली हार
भारतीय टीम को लॉर्ड्स के मैदान पर रोमांच से भरे मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 22 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा था। रविंद्र जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मिलकर टीम की हार को टालने का बहुत प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें नाकाम रहे थे। जडेजा 181 गेंदों का सामना करके 61 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, बुमराह ने 54 तो सिराज ने 30 गेंदें खेली थीं। इससे पहले एजबेस्टन में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 336 रनों से रौंदा था, तो हेडिंग्ले में मेजबान टीम ने बाजी मारी थी।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
27 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
28 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines