IND vs AFG: टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के 5 बड़े हीरो, डेब्यू मैच में ही मानव सुथार का चला जादू

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के फौरन बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने उतरी. जहां पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को पारी और 300 रनों से जिताया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया.

Team India

Pic Credit- AI Generated

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में एकमात्र टेस्ट मैच की शुरुआत हुई. जहां पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 8 विकेट गंवाकर 564 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में सिर्फ 152 रनों पर ही सिमट गई. वहीं उसके फॉलो ऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 112 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण ही उनकी टीम को पारी और 300 रनों से हार मिली. इस मुकाबले में टीम इंडिया के 5 खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया. 

विज्ञापन

मानव सुथार 

डेब्यू मैच खेल रहे मानव सुथार ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले बल्लेबाजी करते समय उन्होंने 28 रन बनाए. उसके बाद पहली पारी में धमाकेदार गेंदबाजी करके 33 रन देकर 6 विकेट झटका. दूसरी पारी में सुथार ने 1 विकेट हासिल किया. 

विज्ञापन

शुभमन गिल 

कप्तान शुभमन गिल ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. अच्छी कप्तानी करने के अलावा गिल ने बल्ले से भी तहलका मचाया. कप्तान गिल ने 126 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच सकी. 

वाशिंगटन सुंदर 

ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी बहुत ज्यादा प्रभावित किया. सुंदर ने पहले बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 52 रनों की पारी खेली. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने पहली पारी में 1 विकेट तो वहीं दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.  

विज्ञापन

केएल राहुल 

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई. राहुल ने 100 रनों की बड़ी अहम पारी खेली. जिसके कारण ही पहले दिन टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को दबाव में डाल दिया था. 

विज्ञापन

ऋषभ पंत 

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी कमाल का प्रदर्शन किया. ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शानदार विकेटकीपिंग की. इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 81 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पंत ने बतौर विकेटकीपर भी फील्डिंग सेट करने में गेंदबाजों और कप्तान शुभमन गिल की मदद भी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ