IND A vs SL A: दूसरे दिन इंडिया की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक, स्टार खिलाड़ी ने जड़ा शानदार शतक

IND A vs SL A: इंडिया ए की टीम ने दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन औसत दर्जे का प्रदर्शन किया था. हालांकि दूसरे दिन पहले गेंदबाजों ने फिर बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच इंडिया ए की पकड़ में आ गया है.

India A

Pic Credit- AI Generated

विज्ञापन

IND A vs SL A: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच में खेला जा रहा है. जहां पर पहले दिन श्रीलंका ए की टीम ने अच्छा किया था. अब दूसरे दिन इंडिया ए की टीम ने मैच में शानदार कमबैक किया है. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मैच में इंडिया ए की टीम बहुत आगे निकल गई है. दूसरे दिन गूरनूर बरार और सारांश जैन ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया. उसके बाद साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया. 

गेंदबाजों ने कराई टीम इंडिया की वापसी 

पहले दिन श्रीलंका ए की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर लगभग 300 रन बना लिए थे. हालांकि टीम इंडिया ने शानदार कमबैक किया. कप्तान सहान अराचिगे ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 127 रन बनाए. हालांकि उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही श्रीलंका ए की टीम पहली पारी में 366 रनों पर ही सिमट गई. पहले दिन 2 विकेट लेने वाले सारांश जैन ने दूसरे दिन भी दो विकेट हासिल किया. वहीं पहले दिन 1 सफलता हासिल करने वाले गूरनूर बरार ने 3 विकेट हासिल किए. इन दोनों के 4-4 विकेट लेने के बाद यश ठाकुर को भी 2 सफलता मिली. हालांकि जीशान अंसारी और आकिब नबी डार को एक भी विकेट नहीं मिला.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भारत में गूंजेगा Big Bash League का रोमांच, PM नरेंद्र मोदी करने वाले हैं बड़ा ऐलान

इंडिया ए के बल्लेबाजों का चला जादू 

बल्लेबाजी में इंडिया ए की टीम को शानदार शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अमन मोखाड़े को शानदार शुरुआत मिली. हालांकि उसके बाद भी वो सिर्फ 38 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. दूसरे छोर पर सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने कमाल का प्रदर्शन किया. वो दिन का खेल खत्म होने तक 104 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने अब तक नाबाद 94 रन बनाए हैं. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए की टीम ने 63 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. पहली पारी के आधार पर अब इंडिया की टीम सिर्फ 119 रनों से ही पीछे है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ