टीम इंडिया की जर्सी में फिर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर! क्रिकेट के भगवान को देख फैंस हुए इमोशनल

Sachin Tendulkar: भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में ही संन्यास ले लिया था. हालांकि उसके 13 सालों के बाद भी आज भी सचिन तेंदुलकर खबरों में बने रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर उनकी एक पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है.

Sachin Tendulkar
1 / 6
Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही खबरों में बने रहते हैं. संन्यास के 13 सालों के बाद भी सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर का जलवा देखने को मिलता है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बीच टीम इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर ने ब्लू जर्सी में एक फोटो पोस्ट की है. जिसके बाद में बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है… (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल

सचिन तेंदुलकर का पोस्ट हुआ वायरल2 / 6

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जर्सी पहनकर अभ्यास किया. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उन्होंने पोस्ट की. इस पोस्ट के बाद हर तरफ सचिन तेंदुलकर की ही चर्चा हो रही है. (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

विज्ञापन

फैंस हो गए इमोशनल

फैंस हो गए इमोशनल 3 / 6

लंबे समय के बाद सचिन तेंदुलकर को टीम इंडिया की जर्सी में देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस बहुत ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं. तेंदुलकर ने लंबे समय के बाद ब्लू जर्सी पहनी है. हालांकि उनके ऊपर जर्सी बहुत अच्छी लग रही है. (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सचिन तेंदुलकर

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं सचिन तेंदुलकर4 / 6

संन्यास के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. ऐसे में वो भारत घूमते हुए नजर आते हैं. जहां पर वो अपने फैंस के साथ भी मिलते हुए नजर आते हैं.  (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में नजर आए थे मास्टर ब्लास्टर

आईपीएल 2026 में नजर आए थे मास्टर ब्लास्टर 5 / 6

इससे पहले महान सचिन तेंदुलकर आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर नजर आए थे. जहां पर मुंबई इंडियंस टीम के मेंटर की भूमिका निभा रहे थे. हालांकि सचिन बहुत ही कम समय के लिए ही टीम के साथ जुड़े थे. (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

क्यों सचिन ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी?

क्यों सचिन ने पहनी टीम इंडिया की जर्सी? 6 / 6

फैंस के सबसे बड़े सवाल का जवाब भी मिल गया है. दरअसल इस पोस्ट के बाद सभी फैंस जानना चाहते थे कि क्यों सचिन ने टीम इंडिया की जर्सी पहनी है. दरअसल तेंदुलकर टीम इंडिया के जर्सी स्पांसर अपोलो के ब्रांड एंबेसडर हैं. जिसके कारण ही उन्होंने ये जर्सी पहनी है. (Pic Credit- Sachin Tendulkar Instagram)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन