हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी के बिना ऐसी नजर आएगी इंडिया ए की प्लेइंग 11! IPL में चमके खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

India A: इंडिया ए की टीम ट्राई सीरीज में श्रीलंका ए के खिलाफ 8 रनों से जीत दर्ज करने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के कारण हार गई थी. अब टीम इंडिया तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए से भिड़ने वाली है. जिसकी तैयारी फिलहाल टीम इंडिया कर रही है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

India A: इंडिया ए की टीम को अगर ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले के लिए अपना दावा मजबूत करना है, तो उन्हें तीसरे मुकाबले में श्रीलंका ए के खिलाफ जीत दर्ज करना होगा. ऐसे में कप्तान तिलक वर्मा को अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना होगा. ऋतुराज गायकवाड़ को इस मुकाबले में भी कमाल की बल्लेबाजी करनी होगी. वैभव सूर्यवंशी का इस मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा था. ऐसे में इंडिया ए की टीम को बिना उनके ही मैदान पर उतरना होगा.  

वैभव सूर्यवंशी का खेलना है मुश्किल 

अभ्यास सत्र के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चोट लग गई थी. जिसके कारण ही वो इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं. ऐसे में प्रभसिमरन सिंह के साथ प्रियांश आर्या को सलामी बल्लेबाज का मौका मिल सकता है. ऐसे में प्लेइंग 11 में निशांत संधू की एंट्री हो सकती है. वो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा प्लेइंग 11 में यश ठाकुर को भी मौका मिल सकता है. यश ठाकुर ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं.

अंशुल कंबोज को अब इंडिया ए की टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है. कंबोज ने पिछले दोनों ही मुकाबलों में बहुत ज्यादा निराश किया था. हालांकि कप्तान तिलक वर्मा और उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बहुत ज्यादा दबाव रहने वाला है. फॉर्म में चल रहे इन दोनों खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. वहीं गेंदबाजी में अरशद खान और अनुकूल रॉय को भी ज्यादा जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. पिछले दोनों मुकाबलों में इंडिया ए के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अभ्यास के दौरान 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, जानिए अगला मुकाबला खेलेंगे या नहीं?

इंडिया ए टीम की संभावित प्लेइंग 11 

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), निशांत संधू, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, अनुकूल रॉय, विप्रज निगम, यश ठाकुर. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से विराट-रोहित पर बढ़ गया दबाव? पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola