ICC World Cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज, 415% तक बढ़ गया फ्लाइट्स का किराया

ICC World Cup 2023 India vs Pakistan Match: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अहमदाबाद के होटल्स की कीमतें लाखों में पहुंच गई हैं। वहीं इस दौरान हवाई यात्रा करने […]

---विज्ञापन---

ICC World Cup 2023 India vs Pakistan Match: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 को लेकर फैंस में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आलम ये है कि 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अहमदाबाद के होटल्स की कीमतें लाखों में पहुंच गई हैं। वहीं इस दौरान हवाई यात्रा करने वाले लोगों को ये सौदा महंगा पड़ने वाला है।

दरअसल, देशभर के प्रमुख शहरों से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट्स का किराया 100 से 415% तक बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि आप 25-30 दिन पहले अपने टिकट बुक करते हैं, तो लखनऊ, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, कोलकाता जैसी डेस्टिनेशंस से आपको पहले से कहीं ज्यादा किराया देना होगा।

इस तरह बढ़ रहा किराया

मसलन, चंडीगढ़ से अहमदाबाद के बीच पहले जहां आपको 20 से 25 दिन पहले तक 8500 रुपये किराया दिखाई देता था, वहीं अब ये किराया अब 13-15 अक्टूबर के बीच 43,833 रुपये तक दिखा रहा है। वहीं जयपुर से रुटीन डेज में 8 हजार रुपये तक वसूला जाने वाला ये किराया 13 से 15 अक्टूबर के बीच 31,682 रुपये वसूला जा रहा है। इसी तरह लखनऊ से सामान्य दिनों में 10 हजार रुपये तक वसूला जाने वाला ये किराया 13 से 15 अक्टूबर के बीच 37,457 रुपये लिया जाएगा।

ट्रैवल ऑपरेटर्स के अनुसार, मैच के दिनों में अहमदाबाद जाना महंगा पड़ेगा। कुछ होटल हर कमरे का लगभग 80 हजार रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। हालांकि हवाई किराया अभी तक अन्य मैचों या क्वालीफायर और फाइनल के आसपास इतना अधिक नहीं है, जितना भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान है। ट्रैवल ऑपरेटरों ने सिफारिश की है कि उन दिनों में अतिरिक्त फ्लाइट्स बढ़ाई जानी चाहिए।

फैंस, प्रायोजक और मीडियाकर्मियों सहित दुनियाभर से लोग इस रोमांचक मैच को देखने के लिए अहमदाबाद जाना प्लान कर रहे हैं। इसके लिए उत्साह चरम पर पहुंच गया है। शहर में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के चार मैचों से अहमदाबाद में काफी रेवेन्यू की भी उम्मीद है।

अहमदाबाद में होने वाले मैच 

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- पहला मैच, 5 अक्टूबर
इंडिया बनाम पाकिस्तान- 12वां मैच, 14 अक्टूबर
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 36वां मैच, 4 नवंबर
साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, 42वां मैच, 10 नवंबर
फाइनल- 19 नवंबर

First published on: Sep 21, 2023 05:14 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें