हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऐसे कैसे आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 जीतेगी टीम इंडिया? शुभमन गिल के कप्तानी रिकॉर्ड ने बढ़ाई टेंशन

Team India: टीम इंडिया 16 सालों के बाद आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतने का सपना देख रही है. जिसके लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट तैयारी में लगी हुई है. हालांकि टीम का प्रदर्शन अब वनडे फॉर्मेट में अच्छा नहीं रहा है. जिसके कारण ही कई बड़े सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
Shubman Gill/ Photo Source: X

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम से फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वो लंबा इंतजार खत्म करके अगला वनडे वर्ल्ड कप जीतेगी. टीम मैनेजमेंट भी इस गोल को लेकर ही तैयारी कर रही है. हालांकि टीम में अब कई कमियां नजर आ रही है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट भी सवालों के घेरे में नजर आ रहा है. खासकर कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. वनडे फॉर्मेट में बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड भी बहुत ही चौंकाने वाला नजर आ रहा है. जिसके कारण ही सवाल और भी गहराते जा रहे हैं. 

शुभमन गिल का खराब है रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा को हटाने के बाद चयनकर्ताओं ने उभरते हुए सितारे शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी थी. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ 4 सीरीज ही खेली हैं. जिसमें टीम इंडिया को 3 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टीम इंडिया को 2-1 से सीरीज हरा दिया. जिसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 2-1 से घरेलू मैदान पर सीरीज हार गई. हालांकि गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया. जिसके बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भी 2-1 से वनडे सीरीज हार गई है. गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 12 मैच खेले हैं. जिसमें से टीम को 6 मैचों में जीत मिली, तो इतने ही मुकाबलों में हार का भी सामना करना पड़ा है. ऐसे में गिल भी बतौर कप्तान दबाव में आ गए हैं. 

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हार का डबल झटका, ICC Ranking में टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान

विज्ञापन

गौतम गंभीर-गिल का करना होगा कमबैक 

टीम इंडिया पहले वाइट बॉल में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. सिर्फ टेस्ट टीम में ही समस्या नजर आ रही थी. हालांकि मौजूदा समय में भारतीय टीम तीनों ही फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. जिसमें से 2 फॉर्मेट में गिल ही कप्तानी संभाल रहे हैं. ऐसे में हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को कमबैक करना होगा. अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन इस साल के अंत तक बेहतर नहीं हुआ, तो बीसीसीआई को बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर भी बैक टू बैक 2 सीरीज में नाकाम रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 5 बदलाव, नहीं तो टूट जाएगा चैंपियन बनने का सपना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola