ICC वर्ल्ड कप 2027 जीतने के लिए टीम इंडिया को करने होंगे 5 बदलाव, नहीं तो टूट जाएगा चैंपियन बनने का सपना
ICC ODI World Cup 2027: टीम इंडिया पिछले 3 सीरीज में सिर्फ 1 ही जीत सकी है. वो भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई थी. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को गहरा झटका लगा है.

ICC ODI World Cup 2027: भारतीय टीम साल 2027 में ICC वनडे वर्ल्ड कप जीतकर 16 सालों का सूखा खत्म करना चाहती है. जिसके लिए मौजूदा समय में कप्तान शुभमन गिल, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर तैयारी कर रहे हैं. हालांकि भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे स्क्वाड में फिलहाल 5 बड़ी कमियां नजर आ रही है. अगर टीम इंडिया ने इन कमियों पर जल्द ही काम नहीं किया, तो टीम वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है. (Pic Credit- AI Generated)
जसप्रीत बुमराह का साथी कौन?
2 / 6टीम इंडिया का साथी तेज गेंदबाज कौन होगा, ये फिलहाल बहुत बड़ा सवाल नजर आ रहा है. प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गूरनूर बरार और प्रिंस यादव ने बहुत ज्यादा निराश किया है. ऐसे में तेज गेंदबाजी की कमजोरी को जल्द ही दूर करना होगा. (Pic Credit- X)
स्पिन गेंदबाजी में चाहिए होगा कंट्रोल
3 / 6टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी में फिलहाल कंट्रोल नहीं नजर आ रहा है. कुलदीप यादव नहीं खेल रहे हैं. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर एक मैच में अच्छा परफॉर्म करके फिर कई मैच फेल हो रहे हैं. (Pic Credit- AI Generated)
हार्दिक पांड्या का नहीं है विकल्प
4 / 6तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं. ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के रूप में टीम नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे को मौके दे रही है, लेकिन दोनों ने ही अब तक निराश किया है. (Pic Credit- Hardik Pandya Instagram)
मैच फिनिशर की है तलाश
5 / 6भारतीय क्रिकेट टीम लंबे समय से एक मैच फिनिशर की तलाश कर रही है. जो आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बना सके. केएल राहुल और अक्षर पटेल फिलहाल इस भूमिका में बहुत अच्छे नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में टीम को इस समस्या का हल निकालना होगा. (Pic Credit- AI Generated)
फील्डिंग में भी है समस्या
6 / 6फिलहाल टीम इंडिया की फील्डिंग में भी समस्या नजर आ रही है. कैच छोड़ना बार-बार टीम इंडिया को भारी पड़ रहा है. ऐसे में भारतीय टीम को इस समस्या का हल जल्दी ही निकालना होगा. जिससे वो एक बेहतर टीम बन सके. (Pic Credit- AI Generated)



















