Virat Kohli Harbhajan: लगभग 7 महीने के बाद विराट कोहली की मैदान पर वापसी होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में किंग कोहली बल्ले से कोहराम मचाते हुए दिखाई देंगे. हर कोई कोहली से विराट प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठा है.
कंगारू धरती पर हमेशा से ही कोहली को बेहद रास आती है और इस बात की गवाही आंकड़े खुद बा खुद देते हैं. टीम इंडिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि इस बार भी कोहली ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से खूब हाहाकार मचाएंगे. भज्जी के अनुसार, विराट तीन मैचों में कम से कम दो शतक जरूर ठोकेंगे.
कोहली मचाएंगे कंगारू धरती पर धमाल
हरभजन सिंह ने जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत करते हुए कहा, “विराट कोहली अब ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, जो उनकी पसंदीदा जगह है. मुझे पूरा भरोसा है कि एक बार फिर विराट यहां पर बल्ले से रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. इन कंडिशंस में उन्होंने रनों का अंबार लगाया है और मेरा मानना है कि वह एक बार फिर ऐसा करके दिखाएंगे. रोहित भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे. मुझे पूरी उम्मीद है कि यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में जमकर रन बनाएंगे और टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाएंगे.”
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरे टेस्ट में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया ‘बंटाधार’, 11वें नंबर के बल्लेबाज ने दिखाए दिन में तारे
‘विराट के बल्ले से निकलेंगे दो शतक’
भज्जी ने आगे कहा, “कुछ खिलाड़ी मुश्किल समय में कमाल का प्रदर्शन करके दिखाते हैं और विराट कोहली ऐसे ही प्लेयर में से एक हैं. वह बड़े मौकों पर दमदार खेल दिखाते हैं और यहीं उनको बाकी से अलग बनाता है. वह ऐसे बड़े मौकों का इंतजार करते हैं और इसी वजह से वह चैंपियन खिलाड़ी हैं. जब आप सबसे मजबूत टीमों के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हैं, तो आपको काफी इज्जत मिलती है”.
उन्होंने आगे कहा, “यही इज्जत उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में लगाए उन दमदार शतक से कमाई है. ऑस्ट्रेलिया के मैदान उनकी पसंदीदा जगह रहे हैं. मैं उन्हें तीन वनडे मैचों में खेलते देखने के लिए बेकरार हैं और इन 3 में से वह मेरे हिसाब से दो में सेंचुरी जरूर लगाएंगे.” कोहली टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में नजर आए थे. टूर्नामेंट में विराट का प्रदर्शन कमाल का रहा था.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
26 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines