---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया का यंग स्टार बैटर ठोकेगा सबसे ज्यादा रन! टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हुआ बड़ा दावा

Probable Top Run Scorer of T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का टॉप रन स्कोरर अगर इंडिया से हो, तो इस बात में किसी को हैरानी नहीं होगी, क्योंकि भारतीय बैटर्स जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 3, 2026 18:53
Abhishek Sharma and Suryakumar Yadav

Glenn McGrath On Abhishek Sharma: टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं, चाहे वो अभिषेक शर्मा हों, या कप्तान सूर्यकुमार यादव, विरोधी टीम के लिए खौफ पैदा करने के लिए काफी हैं. इसके अलावा विकेटकीपर-बैटर ईशान किशन और ऑलराउंडर शिवम दुबे भी ताबड़तोड़ रन बनाने के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा संजू सैमसन का बल्ला अभी खामोश है, लेकिन वो कभी भी तूफान मचा सकते हैं. इसमें से कोई एक टी-20 वर्ल्ड कप का टॉप स्कोरर बन जाए, तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी.

अभिषेक के नाम पर शक नहीं

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पेसर ग्लेन मैकग्रा ने टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर चुना है. उनके पुराने टीम मेट डेमियन फ्लेमिंग ने भी भारतीय ओपनर को रन बनाने के मामले में टॉप पर रहने का सपोर्ट किया. इस बात में किसी को भी शक नहीं है कि अभिषेक ऐसा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

अभिषेक का शानदार रिकॉर्ड

दुनिया के नंबर 1 टी-20 इंटरनेशल बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 38 मैचों में 37.05 की औसत और तकरीबन 195 के स्ट्राइक रेट से लगभग 1,300 रन बनाए हैं. 25 साल के अभिषेक 2025 एशिया कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ थे, जो उनके करियर का इकलौता मल्टी-नेशनल टूर्नामेंट था. अभिषेक की बेखौफ बैटिंग हर किसी को पसंद आती है, यही वजह है कि वो अकेले अपने दम पर मैच जिता सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

ब्रेविस भी दावेदार

दूसरी तरफ कंगारू लेजेंड जेसन गिलेस्पी ने आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को चुना. 22 साल के ये खिलाड़ी अभी भी टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे हैं, उनका औसत 26 से कम है, लेकिन 22 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 171.32 है.

First published on: Feb 03, 2026 06:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.