T20 WC में विराट कोहली की इस पारी का जवाब नहीं! हर्षा भोगले भी हुए मुरीद, बताया सबसे बेस्ट इनिंग

Harsha Bhogle Virat Kohli: हर्षा भोगले ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली विराट कोहली की लाजवाब पारी को टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बेस्ट इनिंग बताया है. कोहली ने मेलबर्न के मैदान पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 82 रन जड़े थे.

Virat Kohli

Virat Kohli

Harsha Bhogle Virat Kohli: 23 अक्टूबर, साल 2022. मेलबर्न का मैदान और सामने पाकिस्तान का मजबूत बॉलिंग अटैक. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 159 रन लगाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. केएल राहुल और रोहित शर्मा सस्ते में पवेलियन लौट गए. जीत का सारा दारोमदार एक खिलाड़ी के कंधों पर था.

विज्ञापन

पाकिस्तान पूरी तरह से हावी थी, लेकिन फिर विराट कोहली के बल्ले से एक ऐसी इनिंग निकली, जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. किंग कोहली की उसी पारी को हर्षा भोगले ने टी-20 विश्व कप इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी बताया है.

विज्ञापन

कोहली की पारी को हर्षा ने बताया सबसे बेस्ट

हर्षा भोगले ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर खेली गई 82 रनों की पारी को टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे बेस्ट इनिंग बताया है. कोहली ने मुश्किले हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अकेले दम पर पाकिस्तान को चारों खाने चित कर डाला था.

विराट जब बैटिंग करने उतरे तो टीम इंडिया ने केएल राहुल का विकेट महज 7 रनों के स्कोर पर गंवा दिया.अभी 3 रन और स्कोर बोर्ड पर लगे ही थे कि रोहित शर्मा भी चलते बने. 31 के स्कोर तक पहुंचते-पहुंचते सूर्या और अक्षर पटेल भी पवेलियन लौट गए. अब टीम की नैया को पार लगाने की पूरी जिम्मेदारी कोहली के विराट कंधों पर थी.

विज्ञापन

कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की पार्टनरशिप जमाई. मैच के एकदम अहम समय पर हार्दिक आउट हो गए, लेकिन विराट एक छोर संभालकर खड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. विराट ने 53 गेंदों का सामना करते हुए 82 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान किंग कोहली ने 6 चौके और 4 सिक्स जमाए.

विज्ञापन

कोहली के बल्ले से निकला शॉट ऑफ द सेंचुरी

विराट ने अपनी इसी इनिंग के दौरान हैरिस रऊफ की गेंद पर वो शॉट खेला था, जिसे शॉट ऑफ द सेंचुरी भी करार दिया गया. कोहली ने रऊफ की रफ्तार भरी गेंद को सामने की तरफ खेलते हुए दर्शकों के बीच में पहुंचा दिया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ