---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

U19 WC सेमीफाइनल में कितनी बार हारी है टीम इंडिया? 12 साल पहले पाकिस्तान ने तोड़ा था सपना

U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने आयुष म्हात्रे की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इससे पहले भी टीम कई बार सेमीफाइनल तक का सफर तय कर चुकी है लेकिन कुछ बार टीम इससे आगे नहीं बढ़ पाई. आखिरी बार 12 साल पहले टीम का सपना पाकिस्तान ने चकनाचूर किया था.

---विज्ञापन---

U19 World Cup 2026: आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. 4 फरवरी को टीम का सामना अफगानिस्तान से होना है. भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप का खिताब 5 बार अपने नाम कर चुकी है तो वहीं इस बार छठी बार पर नजरें टिकी हुई हैं. टीम इंडिया के लिए 5 बार खिताब जीतने का सफर इतना भी आसान नहीं रहा है. टीम को 4 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है तो वहीं 2 बार सेमीफाइनल में खिताब जीत का सपना टूटा है. आखिरी बार 12 साल पहले टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

2 बार सेमीफाइनल में मिली है टीम इंडिया को हार

अंडर 19 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया को 2 बार सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. साल 2002 में टीम को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम को 112 रनों के बड़े अंतर से हार मिली थी. इसके बाद साल 2004 में भी टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पाकिस्तान के हाथों हार मिली थी. टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में 15 बार उतर चुकी है, जिसमें से टीम ने 5 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है.

---विज्ञापन---

साल 2000 में जीता था पहली बार खिताब

टीम इंडिया ने अंडर 19 विश्व कप का खिताब पहली बार साल 2000 में जीता था. इसके बाद साल 2008, 2012, 2018 और साल 2022 ने ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया था. इसी के साथ साल 2006, 2016, 2020 और 2024 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी. आखिरी बार टीम इंडिया ने साल 2024 में उदय सहारन की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी. इस बार टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान की चुनौती होगी. दूसरा सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है. 

ये भी पढ़िए- भारत ही नहीं पाकिस्तान के लिए भी खेल चुके हैं ये 3 खिलाड़ी, एक ने तो झटके हैं 500 से ज्यादा विकेट

First published on: Feb 03, 2026 04:57 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola