टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पीसीबी ने किया टीम का ऐलान, इंग्लैंड लायंस से होगी जंग

PCB Pakistan Shaheens Squad: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टीम का ऐलान किया है. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. जिसकी शुरुआत 20 फरवरी से होगी.

Cricket News - 2026-02-03T173520.221

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान शाहीन टीम का ऐलान कर दिया है. सभी मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे.

विज्ञापन

20 फरवरी से होगी दौरे की शुरुआत

20 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि वनडे सीरीज 27 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी. सभी आठ मैच अबू धाबी के स्टेडियम ओवल में खेले जाएंगे. पाकिस्तान शाहीन टीम का कप्तान बाएं हाथ के बल्लेबाज शमिल हुसैन को बनाया गया है. इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर मिन्हास को भी मौका दिया गया है.

विज्ञापन

राइजिंग एशिया कप का खिताब जीत चुकी है पाकिस्तान

पाकिस्तान शाहीन ने राइजिंग एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. बांग्लादेश A को हराकर पाकिस्तान ने खिताब जीता था. मुकाबला सुपर ओवर तक गया था. बांग्लादेश ने सुपर ओवर में 6 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 4 गेंदों में 7 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था.

विज्ञापन

क्रिकेट मैचों का शेड्यूल

मैचतारीखफॉर्मेट
पहला टी-2020 फरवरीटी-20 (T20)
दूसरा टी-2022 फरवरीटी-20 (T20)
तीसरा टी-2024 फरवरीटी-20 (T20)
पहला 50 ओवर (ODI)27 फरवरीवनडे (ODI)
दूसरा 50 ओवर (ODI)1 मार्चवनडे (ODI)
तीसरा 50 ओवर (ODI)4 मार्चवनडे (ODI)
चौथा 50 ओवर (ODI)6 मार्चवनडे (ODI)
पांचवां 50 ओवर (ODI)9 मार्चवनडे (ODI)

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

पाकिस्तान शाहीन टीम

शमील हुसैन, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान, रोहेल नजीर, साद बेग, साद खान, साद मसूद, समीर मिन्हास, शाहिद अजीज, सुफयान मोकिम.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ