हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव, एक साथ 7 खिलाड़ी हुए बाहर, सरफराज-गुल की भी हुई छुट्टी

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे और आखिर टेस्ट मैच से पहले टीम में बड़ा बदलाव किया है. पाकिस्तान ने एक साथ 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है और उनकी जगह 7 नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है. इसके अलावा, टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया है.

विज्ञापन
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान की 9वें नंबर पर पहुंची (PIC Credit -AI)

Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले 7 खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है. उन्हें पाकिस्तान वापस बुला लिया गया है. उनकी जगह 7 नए खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. इसके अलावा, टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया है.

PCB ने 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) सोमवार, 31 अगस्त को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को टीम से रिलीज कर दिया गया है. इन सभी को इंग्लैंड से पाकिस्तान वापस बुला लिया गया है. इनकी जगह पाकिस्तान ने 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों समेत कुल 7 नए प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया है. इसमें सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर का नाम शामिल हैं.

सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल और अराफात मिन्हास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि साद बेग, मुहम्मद रंधावा, मुहम्मद इमरान और रजाउल्लाह ने अभी पाकिस्तान का किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं किया है. सभी नए खिलाड़ी बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे.

विज्ञापन

सरफराज अहमद और उमर गुल की भी हुई छुट्टी

पीसीब ने हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह माइक हेसन को मुख्य कोच और एश्ले नॉफ्के को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है. इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में एक पारी और 103 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान को 194 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा. लगातार दो हार और 0-2 से सीरीज गंवाने के बाद ये बड़े बदलाव किए गए हैं. पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- इमाम-उल-हक की चोट की जांच करेगी PCB? पाकिस्तानी ओपनर पर उठे सवाल

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान का अपडेटेड स्क्वॉड

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर) सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज को लेकर टीम इंडिया पर आए 5 बड़े अपडेट, होने वाला है बड़ा बदलाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola