---विज्ञापन---

क्रिकेट

Cricket Quiz: टी-20 वर्ल्ड कप के 2 एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज कौन? लिस्ट में इकलौते ‘शेर’ का नाम

Cricket Quiz: हर बार टी-20 वर्ल्ड कप से अलग-अलग टॉप स्कोरर का नाम सामने निकलकर आता है, लेकिन अब तक सिर्फ एक खिलाड़ी ऐसा है जिसनें इस ग्लोबल टूर्नामेंट के 2 एडिशंस में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. क्या आप इस सवाल का जवाब जानते हैं?

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 5, 2026 14:34
T20 World Cup Virat Kohli

Only Cricketer to Become the Top Scorer Twice in T20 World Cup Editions: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है, ऐसे में हम अक्सर उन रिकॉर्ड्स की चर्चा करते हैं जो अपने आप में कमाल है. टूर्नामेंट के हर एडिशन में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है. हर बार टोप स्कोरर अपनी टीम की किस्मत बदल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से ऐसे महान बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के 2 एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.

टॉप स्कोरर की लिस्ट में कौन?

साल 2007 से लेकर 2024 के वर्ल्ड कप में कई बड़े खिलाड़ियों ने एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और शेन वॉटसन, श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान और महेला जयवर्धने, भारत के विराट कोहली, बांग्लादेश के तमीम इकबाल, पाकिस्तान के बाबर आजम और अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज का नाम शामिल है.

---विज्ञापन---

कौन से क्रिकेटर 2 बार T20 WC के टॉप स्कोर रहे?

इस सवाल का जवाब सुनकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा, क्योंकि विराट कोहली इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2 बार टी-वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन अपने नाम किए थे. किंग कोहली ने 2014 के एडिशन में 319 रन और 2022 में 296 रन अपने नाम किए थे. विराट कोहली ने 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संयम भरी पारी खेलकर भारत को ट्रॉफी दिलाने में अहम रोल किया था, हालांकि वो आखिरी एडिशन के टॉप स्कोरर नहीं रहे थे.

T20 World Cup के हर एडिशन के टॉप स्कोरर्स की लिस्ट

सालखिलाड़ी का नामटीमटोटल रन
2007मैथ्यू हेडनऑस्ट्रेलिया265
2009तिलकरत्ने दिलशानश्रीलंका317
2010महेला जयवर्धनेश्रीलंका302
2012शेन वॉटसनऑस्ट्रेलिया249
2014विराट कोहलीभारत319
2016तमीम इक़बालबांग्लादेश295
2021बाबर आज़मपाकिस्तान303
2022विराट कोहलीभारत296
2024रहमानुल्लाह गुरबाजअफगानिस्तान281

---विज्ञापन---
First published on: Feb 05, 2026 01:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.