हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अंडमान-निकोबार को BCCI से मिलने वाली है मान्यता, बोर्ड ने ब्लूप्रिंट किया तैयार

BCCI Andaman Nicobar Membership: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अंडमान-निकोबार को एसोसिएट मेंबर बनाने का प्रस्ताव 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग में शामिल किया है. ये मीटिंग 18 सितंबर 2026 को मुंबई में होने वाली है.

विज्ञापन
क्रिकेट में उम्र से धोखाधड़ी के मामले में BCCI की बड़ी कार्रवाई (Image Credit - AI)

BCCI: भारत में क्रिकेट को खासा पसंद किया जाता है. बीसीसीआई बड़े लेवल पर घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करती है, जिसमें लगभग सभी राज्य हिस्सा लेते हैं. अब बीसीसीआई अंडमान-निकोबार को भी घरेलू टूर्नामेंट में शामिल करने वाली है. अंडमान-निकोबार के खिलाड़ियों के लिए ये अच्छी खबर है. अब यहां के खिलाड़ी बीसीसीआई द्वारा आयोजित किए जाने वाले कई बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे. बोर्ड ने इसका प्रस्ताव भी रख दिया है. हालांकि अंतिम फैसला बैठक में लिया जाएगा.

बीसीसीआई करने वाली है बड़ा फैसला

बीसीसीआई की 95वीं एनुअल जनरल मीटिंग(AGM) का आयोजन 18 सितंबर 2026 को मुंबई स्थित बोर्ड ऑफिस में किया जाएगा. केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार द्वीप समूह को बीसीसीआई ने एसोसिएट सदस्यता का प्रस्ताव अपनी मीटिंग में शामिल किया है. बीसीसीआई ने सभी सदस्य एसोसिएशन को नोटिस भेजकर उनकी राय भी मांगी है.

फिलहाल केंद्रशासित प्रदेशों में शुमार दिल्ली, जम्मू कश्मीर,चंडीगढ़ जैसे राज्य बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. दिल्ली कई बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है. दिल्ली ने भारतीय टीम को कई दिग्गज खिलाड़ी भी दिए हैं. वहीं, जम्मू कश्मीर ने पिछले ही साल रणजी ट्रॉफी अपने नाम की थी और इतिहास रचा था. लेकिन अंडमान-निकोबार क्रिकेट टीम को बीसीसीआई से अब तक मान्यता प्राप्त नहीं है. अंडमान-निकोबार क्रिकेट एसोसिएशन सिर्फ रीजनल क्रिकेट ही खेलती है और देखरेख करती है. लेकिन अब बीसीसीआई से उसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है. ऐसे में अगर बीसीसीआई से अंडमान निकोबार को सदस्यता मिल जाती है तो ये टीम, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलेगी. यहां के खिलाड़ियों को कई मौके मिलेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सरफराज खान ने कोलंबो में खेला माइंड गेम, श्रीलंकाई खिलाड़ियों को ऐसे किया परेशान

38 टीमें लेती हैं हिस्सा

फिलहाल बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हैं. कई ऐसे राज्य हैं, जिनकी 3 टीमें घरेलू टूर्नामेंट खेलती हैं. गुजरात और महाराष्ट्र की 3-3 टीमें बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेते हैं. गुजरात के अलावा, बड़ौदा और सौराष्ट्र, जबकि महाराष्ट्र के अलावा, मुंबई और विदर्भ बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट खेलती हैं. इसके अलावा रेलवे और सर्विसेज की टीम भी बीसीसीआई के घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेती है. अंडमान निकोबार को सदस्यता मिलने से यहां पर क्रिकेट एकेडमी, कोचिंग सुविधाओं और स्टेडियमों का विकास होगा.

विज्ञापन

इससे लोकल खिलाड़ियों को फायदा होगा और घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर पूरे देश में नाम रौशन करने का मौका भी होगा. इसके अलावा यहां के खिलाड़ियों को भारतीय टीम का सफर तय करने के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म भी मिलेगा. अब सभी की नजरें एनुअल जनरल मीटिंग पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: ईशान-वैभव से लेकर मोहम्मद शमी तक, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हुए ये भारतीय सितारे

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola