ईशान-वैभव से लेकर मोहम्मद शमी तक, दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हुए ये भारतीय सितारे

दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा ले रहे भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी बुरी तरह फेल हो गए. ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला और मोहम्मद शमी भी गेंदबाजी में फ्लॉप हो गए. हालांकि इसके बाद भी ईस्ट जोन ने एक पारी से मुकाबला जीत लिया.

दलीप ट्रॉफी के दौरान डगआउट में शमी और वैभव/ Image Source: X Viral photo

दलीप ट्रॉफी के दौरान डगआउट में शमी और वैभव/ Image Source: X Viral photo

Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 में 23 से 25 अगस्त के बीच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को ईस्ट जोन ने एक पारी और 210 रनों से अपने नाम कर लिया. हालांकि ईस्ट जोन की ओर से हिस्सा ले रहे भारत के 3 खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. ईस्ट जोन की कप्तानी संभाल रहे ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बैटिंग में फेल हो गए, जबकि मोहम्मद शमी गेंदबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सके.

विज्ञापन

नहीं चला वैभव और ईशान का बल्ला

वैभव और ईशान ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. दोनों ने कई शानदार पारियां खेली थीं. हालांकि दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में दोनों खिलाड़ी खासा कमाल नहीं कर सके. वैभव सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे थे. उन्होंने 6 गेंदों में 8 रन बनाए और चलते बने. उनके बल्ले से 2 चौके निकले थे. हालांकि दलीप ट्रॉफी में वैभव से बड़ी पारी की उम्मीद थी. वैभव के आउट होने के बाद कप्तान ईशान किशन भी फेल हो गए. उन्होंने 9 गेंदों में 4 रन बनाए. दोनों बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.

विज्ञापन

गेंदबाजी में फेल हुए मोहम्मद शमी

भारतीय टीम से दूर चल रहे मोहम्मद शमी ने भी नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खराब गेंदबाजी की. दोनों ही पारियों में उन्होंने गेंदबाजी की लेकिन तेज गेंदबाज को एक भी सफलता नहीं मिली. उन्होंने पहली पारी में 9 ओवर में 38 रन खर्च किए और दूसरी पारी में 5 ओवर गेंदबाजी करते हुए 10 रन खर्च किए. लेकिन शमी विकेट लेने के लिए तरस गए.

210 रनों से बड़ी जीत

नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने शानदार जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट जोन ने 112.5 ओवर में 467 रन बनाए थे. ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन शहबाज अहमद ने बनाए. उन्होंने 244 गेंदों में 167 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा सुदीप कुमार ने 185 गेंदों में 146 रन बनाए थे. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 55 रनों का योगदान दिया था. जवाब में नॉर्थ इस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रनों पर सिमट गई. इसके बाद दोबारा बल्लेबाजी करने के लिए उतरी नॉर्थ ईस्ट जोन 50 ओवर में ही 146 रनों पर सिमट गई. इस तरह ईस्ट जोन ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ