Bangladesh Lifts Broadcast ban on IPL: बांग्लादेश सरकार ने आईपीएल 2026 के लाइव टेलीकास्ट से बैट हटा दिया है. इस बात की पुष्टि बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री ज़हीर उद्दीन स्वपन ने की है. ये भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में सुधार की प्रक्रिया का शुरुआती कदम माना जा रहा है. उम्मीद है कि इस साल सितंबर महीने में भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा करेगी जिसमें व्हाइट-बॉल सीरीज शामिल है.
सूचना और प्रसारण मंत्री ने किया कंफर्म
चूंकि 2026 का IPL 28 मार्च से शुरू हो रहा है, इसलिए बांग्लादेश सरकार ने इस कैश रिच लीग पर लगा ब्रॉडकास्ट बैन हटा दिया है. इस बात की पुष्टि बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्री ज़हीर उद्दीन स्वपन ने की है, उन्होंने कहा, ‘IPL का प्रसारण करने के लिए किसी ने भी हमसे आवेदन नहीं किया. हम राजनीति को खेल के साथ नहीं मिलाना चाहते. हम इसे एक व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे, और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे.’
‘कोई रोक नहीं’
उन्होंने आगे कहा, ‘हम किसी को भी इसका प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण करना चाहता है, तो वो कर सकते हैं. अगर हमारे चैनलों में से कोई इसका प्रसारण करना चाहता है, तो हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे, लेकिन हम किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे.’
यह भी पढ़ें- IPL 2026 में लगा ग्लैमर का तड़का, ईशान किशन और शुभमन गिल के बीच कौन है ये हसीना?
कब लगा था बैन?
बांग्लादेश की पिछली कार्यवाहक सरकार ने इस साल जनवरी में आईपीएल पर प्रसारण बैन लगाने का आदेश दिया था. ये कदम मुस्तफिजुर रहमान को भारतीय टी20 लीग से हटाए जाने के बाद उठाया गया था, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सरकार के प्रभाव में आकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी नेशनल टीम को भारत न भेजने का फैसला किया था. आखिरकार इस ग्लोबल टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया.
बदलते वक्त का फैसला
ये वो समय था जब भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंध अपने सबसे निचले स्तर पर पहुँच गए थे. बांग्लादेश में आम चुनावों के बाद हालात बदल गए हैं, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है. बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत सरकार की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है, और BCB ने भी इसी राह पर चलना शुरू कर दिया है. भारतीय क्रिकेट टीम का दौरा किसी भी क्रिकेट बोर्ड के लिए भारी मुनाफे की गारंटी होता है. इसलिए इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि BCB भी अब इस दिशा में आगे बढ़ रहा है.
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
33 mins agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
1 hr agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
3 hrs agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
3 hrs agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
4 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines