AUS vs ENG ODI: तीन मैच खेलकर वर्ल्ड कप से हो गया था गायब, ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटा स्टंप उड़ाने वाला गेंदबाज

AUS vs ENG 3rd ODI

AUS vs ENG 3rd ODI

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी एकदिवसीय कप्तानी में पदार्पण करेंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम में बॉलिंग अटैक पर तूफानी गेंदबाज मिचेल स्टार्क लौटने के लिए तैयार हैं। वे जोश हेजलवुड के साथ बॉलिंग अटैक करेंगे। इससे पहले कमिंस ने पुष्टि की है कि स्टार्क अपनी पारंपरिक स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका में वापस लौट आएंगे। संभावना है कि वह हेजलवुड के साथ गेंद से कुछ नया करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार्क टी 20 वर्ल्ड कप में तीन मैच खेलने के बाद वापसी कर रहे हैं। उन्हें विशेष रणनीति के तौर पर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था। मिचेल स्टार्क अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी कई खतरनाक गेंदों से स्टंप उड़ाते हुए देखे गए हैं। उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ भी वे यही करने को बेताब होंगे।

बहुत बड़ा खिलाड़ी

मैच से पहले कमिंस ने संवाददाताओं से कहा, ”मिशेल स्टार्क निश्चित तौर पर नई गेंद लेंगे और शायद जोश हेजलवुड भी।” ” कमिंस ने कहा- वह हमारे लिए अपनी वैल्यू जानता है क्योंकि वह अब तक वनडे क्रिकेट में शानदार रहा है। वह हमारे लिए एक बहुत बड़ा खिलाड़ी है। कमिंस ने कहा कि स्टार्क को बहाल करने के फैसला क्रिकेट में शामिल विभिन्न रणनीति के तौर पर था। 50 ओवर में एक नई गेंद और ‘डेथ’ गेंदबाज के रूप में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज का शानदार रिकॉर्ड है।

विज्ञापन

हम भी फाइनल में होते

कमिंस ने टी 20 वर्ल्ड कप के बारे में कहा- “मुझे लगता है कि कुछ कमेंट्री शायद थोड़ा नाटकीय रही है। “यदि आप पीछे मुड़कर देखें, तो हमने सिर्फ एक गेम गंवाया। “हो सकता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला होगा, लेकिन अगर कुछ अलग चीजें हमारे रास्ते में नहीं आतीं तो हम अभी भी फाइनल में होते और वहां से कुछ भी होता, लेकिन मुझे लगता है कि हम किसी भी प्रारूप में एक अच्छी टीम हैं और उम्मीद है कि हम इसे यहां दिखा सकते हैं।”

विज्ञापन

इस वजह से स्टार्क को किया था बाहर

एडिलेड में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सुपर 12 मैच से मिचेल स्टार्क बाहर हो गए थे। इससे पहले उन्होंने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की। जिसमें उन्होंने तीन विकेट चटकाए। उनकी जगह टीम में केन रिचर्डसन को शामिल किया गया था। स्टार्क ने टी20 विश्व कप 2022 में सिर्फ एक मैच में नई गेंद ली। बॉलिंग कोच डेनियल विटोरी ने मैच के बाद कहा था कि “डेथ ओवरों को देखते हुए केन अतीत में असाधारण रहे हैं। हम केन को उस भूमिका को निभाने के लिए लाए थे जिसे उन्होंने पावरप्ले के अंतिम छोर पर निभाया।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ