नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 20 नवंबर से हो रहा है। इस बार का वर्ल्ड कप कतर में खेला जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स आयोजन है। फैंस ऑफ-द-फील्ड और ऑन-फील्ड दोनों जगह उमंगों से भरे रहते हैं। भारत में फीफा वर्ल्ड कप का काफी क्रेज है। टीवी पर इसका काफी व्यूअरशिप है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफेंटिनो ने टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उम्मीद जताई कि इसे दुनिया भर में रिकॉर्ड 5 अरब लोग देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस विश्व कप को 29 दिनों में खत्म कर दिया जाएगा। इसलिए लगातार सात दिनों तक बैक-टू-बैक-टू-बैक गेम होंगे। तो लाइव-एक्शन शुरू होने से पहले यहां आपको यह जानने की जरूरत है कि गेम कब और कहां देखना है।

कौन सा टीवी चैनल भारत में फीफा विश्व कप कतर 2022 का प्रसारण करेगा?

विज्ञापन

टीवी पर देखने वालों के लिए फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 का प्रसारण Sports18 और Sports18 HD पर किया जाएगा।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 को लाइव स्ट्रीम और कहां देखें?

विज्ञापन

फीफा विश्व कप कतर 2022 को भारत में JioCinema ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा। बिना सब्सक्रिप्शन के JioCinema ऐप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप JioCinema वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं।

विज्ञापन

JioCinema जो अब Jio, Vi, Airtel और BSNL ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, सभी मैचों को लाइव-स्ट्रीम करेगा और फीफा वर्ल्ड कप क़तर 2022 के आसपास अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं में क्यूरेट की गई सामग्री की पेशकश करेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ