Asia Cup: एशिया कप के लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। लेकिन 2 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में इस बार टीम इंडिया की जर्सी में बड़ा बदलाव दिखेगा। दरअसल, टूर्नामेंट में एशिया कप की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा रहेगा। जानिए इसके पीछे की वजह
पाकिस्तान में हो रहा एशिया कप का आयोजन
दरअसल, इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों की जर्सी पर ‘एशिया कप 2023 पाकिस्तान’ प्रिंट किया जाएगा। इसलिए टीम इंडिया की जर्सी पर भी पाकिस्तान का नाम लिखा जाएगा। ऐसे में यह दोनों देशों के फैंस के लिए एक नया अनुभव होगा। इससे पहले 2022 में जब एशिया कप का आयोजन हुआ था, तब सभी जर्सी पर श्रीलंका का नाम लिखा गया था।
भारत श्रीलंका में खेलेगा अपने मुकाबले
हालांकि एशिया कप में भारतीय टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगी। वहीं पाकिस्तान भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला खेलने के लिए श्रीलंका आएगी। लेकिन बाकि टीमों के साथ वह अपने सभी मुकाबले घर में ही खेलेगी। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में मुकाबला खेला जाएगा। जबकि 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 राउंड में भी दोनों टीमें आमने सामने होंगी। यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।
जल्द हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
बता दें कि अब तक एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन बताया जा रहा है कि 16 से 17 अगस्त के बीच बीसीसीआई टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। विश्वकप को ध्यान में रखते हुए एशिया कप की टीम का ऐलान किया जा सकता है। जिसमें कई बड़े खिलाड़ी वापसी कर सकते हैं।
ये भी देखें: Team India की जर्सी पर लिखा होगा पाकिस्तान, जानिए क्यों और कब होगा ऐसा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines