हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6,6,6,6,6: इस बल्लेबाज में घुसी रिंकू सिंह की आत्मा, एक ओवर में ठोक डाले 5 छक्के, देखें वीडियो

विज्ञापन
Ajman T10 Alishan Sharafu 5 Sixes

नई दिल्ली: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई थी। उस मैच को कोई भी क्रिकेट फैन नहीं भूल सकता, लेकिन अब रिंकू सिंह जैसा ही एक कारनामा दोहराया गया है। अजमान A-10 बैश प्रतियोगिता में अलीशान शराफू नाम के बल्लेबाज ने रिंकू सिंह जैसी धूम मचाकर क्रिकेट के गलियारों में सुर्खियां बटोर लीं।

रौनक पैनोली के ओवर में ठोक डाले लगातार 5 छक्के 

ये नजारा छठे ओवर में देखने को मिला। फ्यूचर मैट्रेस का प्रतिनिधित्व करने वाले अली शान शराफू ने जेड गेम्स स्ट्राइकर्स टीम के गेंदबाज रौनक पैनोली के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। शराफू ने पहली गेंद खाली निकाली, इसके बाद एक के बाद एक गेंदों पर लगातार 5 छक्के ठोक डाले। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत उनकी टीम ने 10 ओवर में 159/3 का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें शराफू के 27 गेंदों पर 68 रन शामिल रहे।

कौन हैं अलीशान शराफू?

यूएई के लिए खेलने वाले अलीशान शराफू इंडियन बॉर्न क्रिकेटर हैं। उन्हें 2020 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात के स्क्वाड में नामित किया गया था। नाइजीरिया के खिलाफ अपने प्लेट सेमीफाइनल मैच में शराफू ने नाबाद 59 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह यूएई के लिए 14 वनडे में 167 रन ठोक चुके हैं। जबकि टी-20 इंटरनेशनल के 9 मैचों में 45 और लिस्ट ए के 14 मैचों में 167 बना चुके हैं। वह ILT-20 में शारजाह वॉरियर्स का हिस्सा रह चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola