SA vs AFG ODI World Cup 2023: साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होने वाला है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरेगा।
कैसे क्वालीफाई कर सकता है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान विश्व कप से लगभग बाहर हो चुका है, अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए बड़ा चमत्कार करना होगा, जोकि साउथ अफ्रीका के सामने संभव नहीं है। अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के सामने 600 के आसपास का टारगेट देना होगा। क्योंकि अफगानिस्तान को यह मुकाबला कम से कम 438 रनों से जितने की जरूरत है, तभी उसका नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो पाएगा और सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकेगा। चलिए बताते हैं दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन।
अफगानिस्तान के Playing 11:- रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक
साउथ अफ्रीका के Playing 11:- क्विंटन डीकॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, जेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
ये भी पढ़ें:- SA vs AFG: क्या अभी भी क्वालीफाई कर सकता है अफगानिस्तान? अफ्रीका के लिए ये मैच क्यों है अहम
साउथ अफ्रीका के लिए क्यों अहम है मैच
बता दें कि साउथ अफ्रीका भले ही इस विश्व कप के सेमीफाइल में पहुंच गया है, बावजूद इसके अफ्रीका के लिए आज का मुकाबला काफी अहम होने वाला है। साउथ अफ्रीक अभी विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। अगर अफ्रीका आज का मुकाबला हार भी जाता है, तो भी वह दूसरे स्थान पर ही रहेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया अगर अगला मुकाबला जीत जाता है, तो वह साउथ अफ्रीका को पीछे कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। इसलिए अफ्रीका आज का मुकाबला कभी नहीं हारना चाहेगा।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines