SA vs AFG: क्या अभी भी क्वालीफाई कर सकता है अफगानिस्तान? अफ्रीका के लिए ये मैच क्यों है अहम

SA vs AFG: साउथ अफ्रीका आज अफगानिस्तान से भिड़ने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी यह मुकाबला अफ्रीका के लिए क्यों है अहम, चलिए बताते हैं।

SA vs AFG Can Afghanistan Qualify in semifinal ODI World CUp 2023

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान। Image Credit- Social Media

विज्ञापन

SA vs AFG ODI World Cup 2023: अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 42वां मुकाबला आज यानी 10 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला सेमीफाइनल पर तो ज्यादा असर नहीं डालेगा, बावजूद इसके यह काफी अहम है। अफगानिस्तान के लिए वैसे तो सेमीफाइनल में पहुंचने के सारे रास्ते बंद हो गए हैं, लेकिन अफगानिस्तान की कोशिश जरूर होगी कि जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त किया जाए। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका भले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया है, फिर भी यह मुकाबला उसके लिए काफी अहम होने वाला है।

Advertisment

अफ्रीका के लिए क्यों अहम है मुकाबला

बता दें कि साउथ अफ्रीका अभी तक खेले गए विश्व कप के 8 मुकाबले में से 6 मैच जीत चुका है और प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर विराजमान है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी 8 में से 6 मैच जीता है, लेकिन नेट रन रेट कम होने के कारण वह तीसरे स्थान पर है। अगर साउथ अफ्रीका आज का मुकाबला अपने नाम कर लेता, है तो वह प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर ही रह जाएगा। वहीं, अगर साउथ अफ्रीका आज का मुकाबला गवा देता है और ऑस्ट्रेलिया अपना अगला मुकाबला जीत जाता है, तो अफ्रीका प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया से नीचे चला जाएगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका किसी भी कीमत पर आज का मुकाबला अपने नाम करने की सोच से उतरेगा।

विज्ञापन

16 नवंबर को अफ्रीका का सेमीफाइनल

साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल मुकाबला 16 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। दोनों ही टीमें मुकाबला हारे या फिर जीते, लेकिन प्वाइंट्स टेबल में दूसरे और तीसरे स्थान पर ही रहेगी। ऐसे में यह तय है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे और यह मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा। यहां से जो भी टीमें मुकाबला जीतेगी, वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ