County Championship: काउंटी चैंपियनशिप की लोकप्रियता किसी से भी छिपी नहीं है। क्रिकेट को पसंद करने वाला हर इंसान इस खेल के बारे में जानता है। लेकिन इसी चैंपियनशिप के एक मैच के दौरान ऐसी घटना हुई है जो हैरान करने वाली है। दरअसल इंग्लैंड में खेली जा रही इस चैंपियनशिप में टूर्नामेंट की सफल टीमें ग्लॉस्टरशर और नॉर्थम्प्टनशर के बीच मैच खेला जा रहा था। इस मैच में खिलाड़ियों को लगातार चोट लगती रही। जिसके बाद अंपायर ने मैच को रोक दिया और बाद में इस मैच को रद्द कर दिया गया।
क्यों रद्द किया गया मैच
काउंटी चैंपियनशिप के इस मैच को खराब पिच के चलते रद्द कर दिया गया। मुकाबले के पहले ही दिन कई खिलाड़ियों को चोट का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद अंपायर ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया। ग्लॉस्टरशर और नॉर्थम्प्टनशर के बीच खेले जा रहे इस मैच में गेंद पिच पर टप्पा खाकर अजीब तरीके से उछाल ले रही थी। कई बार गेंदें खिलाड़ियों के शरीर पर जाकर लगी। ऐसे में मैदान पर अंपायर परेशान हो गए और मैच को रोककर पिच की जांच की। पिच की जांच करने के बाद इस मैच को खिलाड़ियों की सुरक्षा और खराब पिच के चलते रद्द कर दिया गया।
खिलाड़ियों को लगी चोट, पहुंचे अस्पताल
ग्लॉस्टरशर और नॉर्थम्प्टनशर के बीच ये मैच हाइब्रिड पिच पर खेला जा रहा था। मैच में ग्लॉस्टरशर के 125 रन के जवाब में नॉर्थम्प्टनशर ने 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिए थे। इस दौरान नॉर्थम्प्टनशर के बल्लेबाज रिकार्डो वास्कोनसेलोस और रॉब केओघ को ग्लॉस्टरशर के तेज गेंदबाज अजीत सिंह डेल की गेंद अतिरिक्त उछाल के साथ उनके शरीर पर लगी। इसके बाद एक-एक करके दोनों ही खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिकार्डो वास्कोनसेलोस को गेंद सीधा उंगली पर जाकर लगी, जिससे उनकी उंगली टूट गई और उन्हें सीधा अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले भी बल्लेबाजी के दौरान 2 खिलाड़ी अस्पताल ले जाए जा चुके थे। अंपायर क्रिस वॉट्स और सू रेडफर्न ने पिच पर अजीब तरीके से उछाल को देखते हुए पहले खेल को रोक दिया और फिर कप्तानों से बात कर मैच को रद्द करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें;- ICC चेयरमैन पद के चुनाव में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जय शाह का किया समर्थन या विरोध? देखें रिपोर्ट
पहले भी हो चुका है हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल
ग्लॉस्टरशर की टीम ने काउंटी चैंपियनशिप में इससे पहले भी हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल किया था। हालांकि उस मैच में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आई थी। लेकिन इस बार ये पिच कुछ ज्यादा ही खतरनाक थी।
ये भी पढ़ें:- टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ देगी ये क्रिकेटर, खुद बताई इसके पीछे की वजह
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines