Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम को ग्रुप स्टेज से ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कप्तान मोहम्मद रिजवान की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी कप्तानी “फेरारी से रिक्शा” जैसी हो गई है।
कप्तानी पर उठाए सवाल
स्पोर्ट्स तक के साथ बातचीत में पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने आमिर से पूछा कि क्या रिजवान बाबर आजम से बेहतर कप्तान हैं। इस पर आमिर ने हंसते हुए जवाब दिया, “मोहम्मद रिज़वान… (हंसते हुए) आप फेरारी से रिक्शा पर आ गए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि शुरुआत में रिज़वान एक साहसी कप्तान थे, लेकिन कुछ महीनों में उनकी निर्णय लेने की क्षमता बदल गई है। आमिर ने यह भी कहा कि वो ये जानते है कि इस बदलाव का कारण क्या है क्योंकि वह उस अवधि में ड्रेसिंग रूम में नहीं थे।
उन्होंने आगे कहा, “शुरू में वह एक साहसी कप्तान थे और ऐसा लग रहा था कि वह सकारात्मक बदलाव लाएंगे। हालांकि कुछ महीनों के भीतर ऐसा लगा कि वह क्रिकेट की मानसिकता से दूर हो गए हैं। अहमद शहजाद, वसीम अकरम और अन्य सहित कई लोगों ने टीम में खामियां बताई हैं। असली सलामी बल्लेबाजों और प्रमुख स्पिनरों की कमी है।”
कुछ खास नहीं रहा है रिजवान का रिकॉर्ड
मोहम्मद रिजवान को अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी कप्तानी में टीम ने ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में जीत हासिल की, लेकिन टी20 सीरीज में केवल जिम्बाब्वे के खिलाफ ही जीत दर्ज कर पाई।
पाकिस्तान ट्राई सीरीज 2025 में टीम फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत के खिलाफ अगले मैच में पाकिस्तान केवल 241 रन बना सका, जिसे भारत ने 43 ओवरों के भीतर आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे पाकिस्तान ग्रुप ए अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रहा।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines