CT 2025: 'भारत क्यों जाए पाकिस्तान?', पूर्व स्टार क्रिकेटर ने उठाए सवाल

Champions Trophy 2025 Harbhajan Singh: चैंपियंस ट्रॉफी को अगले साल पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर ICC ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस बीच पूर्व स्टार क्रिकेटर का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए।

IND vs PAK

IND vs PAK

Champions Trophy 2025 Harbhajan Singh: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से प्रस्तावित है। इसका होस्ट नेशन पाकिस्तान है। पाकिस्तान में इसका आयोजन किया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि एशिया कप की तरह ही टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इसके आयोजन को लेकर अड़ा हुआ है। उसे इसके बाहर जाने का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स का कहना है कि भारत को पाकिस्तान आना चाहिए, हालांकि भारतीय दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भारत के वहां जाने को सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

विज्ञापन

सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं 

एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा- “भारतीय टीम को पाकिस्तान क्यों जाना चाहिए? वहां सुरक्षा का मुद्दा अहम है। पाकिस्तान में हालात ऐसे हैं कि आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं।” मुझे नहीं लगता कि वहां जाना सुरक्षित है। बीसीसीआई का रुख बिल्कुल सही है, और हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।”

विज्ञापन

न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग

आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान की टीमों ने 2012-13 के बाद से द्विपक्षीय मैच नहीं खेला है। दोनों टीमें राजनीतिक तनाव की वजह से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के दौरान ही भिड़ती हैं। फिलहाल भारत का पाकिस्तान जाना अधर में लटका है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले पर भारत सरकार फैसला लेगी।कहा ये भी जा रहा है कि भारत ने आईसीसी से इसे न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की मांग की है। एशिया कप की तरह ही भारत के मैचों को पाकिस्तान से बाहर किसी दूसरे देश में कराया जा सकता है। भारत ने श्रीलंका या दुबई में से किसी एक जगह को चुनने की बात कही है।

विज्ञापन

लाहौर में आयोजित कराने पर अड़ा पीसीबी

हालांकि पीसीबी इसे पाकिस्तान में आयोजित कराने को लेकर पूरा जोर लगा रहा है। उसका कहना है कि भारत के सभी मैच लाहौर में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम के पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक ही होटल में रहने की व्यवस्था की जाएगी। ताकि सुरक्षा को कोई खतरा न हो। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि पीसीबी ने लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम के बगल में एक फाइव स्टार होटल बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ