Shubman Gill: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम इंडिया को जीत नहीं मिल सकी। इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब भारतीय टीम की निगाहें दूसरे टेस्ट मैच पर टिकी हुई हैं। दूसरा मैच 2 जून से खेला जाएगा। हालांकि इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल को खास सलाह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हैडन का मानना है कि गिल को अपने रवैये में सुधार करने की जरूरत है।
गिल को मिली खास सलाह
भारतीय टीम ने पहला मैच खराब गेंदबाजी के कारण तो गंवाया ही गंवाया। लेकिन कहीं न कहीं खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह बनी। भारतीय टीम ने कई मौकों पर आसान कैच छोड़ दिया। यशस्वी जायसवाल ने ही केवल 4 कैच छोड़े थे। अब भारत की खराब फील्डिंग पर बात करते हुए ब्रैड हेडन ने शुभमन गिल को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हर महान टीम, चाहे आप किसी भी वर्ष खेल रहे हों, उनकी एक खासियत हमेशा यह रही है कि वे एक बेहतरीन फील्डिंग टीम रहे हैं। और मुझे लगता है कि गिल ने अब इस टीम में यही विरासत छोड़नी शुरू कर दी है।
उन्हें अपने रवैये में बदलाव की जरूरत है। अगर आप अच्छा क्षेत्ररक्षण करना चाहते हैं और पूरे समय प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, तो यह केवल रवैया है। आप अपना सारा तकनीकी काम मैदान के बाहर कर सकते हैं और जितने कोच हैं, उतने रख सकते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस साल आईपीएल में भी कैचिंग बहुत खराब थी। और यह इसका परिणाम हो सकता है।
दूसरे मैच पर भारत की निगाहें
भारतीय टीम पांच मैचो की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे है। दूसरा मैच 2 जुलाई से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम हर हाल में जीत हासिल करना चाहेगी। लेकिन टीम को तीनों ही विभागों में शानदार प्रदर्शन करना होगा। किसी एक भी विभाग में खराब प्रदर्शन करना टीम इंडिया को भारी पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines