Bengaluru Stampede: आईपीएल 2025 का खिताब इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार अपने नाम किया था। जिसके बाद बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जीत जा जश्न मनाने के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए थे। वहीं स्टेडियम के बाहर फैंस इतनी ज्यादा संख्या में इकट्ठा हो गए थे, जिसके चलते वहां भगदड़ मची और 11 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। वहीं अब इसक पूरे मामले की एक रिपोर्ट कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी है, जिसमें सरकार ने विराट कोहली को भी इस भगदड़ का जिम्मेदार बताया है।
कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी रिपोर्ट
कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में विजय परेड के लिए लोगों को शहर की पुलिस से बिना बातचीत और अनुमति के आमंत्रित किया था। आरसीबी ने पुलिस से बात किए बिना अगले दिन सुबह 7.01 बजे अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें लोगों के लिए निशुल्क प्रवेश की सूचना दी गई और जनता को विजय परेड में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। सुबह 8 बजे एक और पोस्ट किया गया, जिसमें इस जानकारी को दोहराया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है इसके बाद 4 जून को सुबह 8:55 बजे आरसीबी ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें विराट कोहली ने कहा था कि टीम इस जीत का जश्न 4 जून को बैंगलोर में शहर के लोगों और आरसीबी फैंस के साथ मनाना चाहती है।”
इसको लेकर सरकार का कहना है कि इस वीडियो के बाद 3 लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई थी। पुलिस इतनी भीड़ पर काबू पाने के लिए तैयार नहीं थी। वहीं कन्फयूजन इस बात को लेकर हुआ जब आयोजकों द्वारा स्टेडियम में जाने के लिए पास की सूचना दी गई थी। इसके अलावा गेट देरी से खोलने के चलते भी हादसा हुआ। सरकार की रिपोर्ट में कहा गया कि आरसीबी की तरफ से विजय परेड की महज सूचना दी गई थी, इसकी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे प्रोग्राम के लिए कम से कम एक सप्ताह पहले अनुमति ली जाती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, वर्तमान का कोई बॉलर नहीं शामिल
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
7 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
7 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
9 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
10 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines