बाउंड्री के पास सुपरमैन बन गया फील्डर, एक हाथ से लपक लिया अविश्वसनीय कैच, देखें वीडियो

Abhishek Das Flying Catch: बंगाल टी-20 लीग में क्रिकेटर अभिषेक दास ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे देख स्टेडियम में बैठे दर्शक दंग रह गए। इस अविश्वसनीय कैच के बाद अभिषेक ने शिखर धवन की तरह सेलिब्रेट किया।

Abhishek Das Catch

Abhishek Das Catch

Abhishek Das Flying Catch: क्रिकेट के मैदान से एक से एक नजारे सामने आते हैं। जिसे देख फैंस दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा बंगाल टी-20 लीग में सामने आया। जिसमें हावड़ा वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए क्रिकेटर अभिषेक दास ने इतना बेहतरीन कैच लपका कि लोग दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर हो गए। ये नजारा कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए बंगाल प्रो टी-20 लीग के सातवें मैच में देखने को मिला।

विज्ञापन

बाउंड्री के पास सुपरमैन बनकर लपका बेहतरीन कैच

मेदिनीपुर विजार्ड्स की ओर से खेलते हुए दीपक कुमार महतो ने आखिरी ओवरों में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। बॉल को बाउंड्री की ओर उड़ता देख अभिषेक ने लॉन्ग-ऑन की ओर दौड़ लगा दी। गेंद की स्पीड भांपते हुए अभिषेक ने ‘सुपरमैन’ बनकर जोरदार छलांग लगा दी। लगने लगा कि गेंद या तो हाथ से निकल जाएगी या फिर अभिषेक इसे पकड़कर बाहर की ओर फेंक देंगे, लेकिन उन्होंने यहां सूझबूझ का परिचय दिया।

विज्ञापन

शिखर धवन की तरह किया सेलिब्रेट

अभिषेक ने गेंद पर नजरें जमाए रखीं और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच पकड़ दर्शकों को दंग कर दिया। ये अद्भुत कैच देखकर एक बार तो यकीन करना मुश्किल हो गया, लेकिन अंपायर ने माना कि ये क्लीन कैच था। इसलिए महतो को आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। अभिषेक ने इसके बाद शिखर धवन की तरह ताल ठोककर सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

वॉरियर्स ने जीता मैच

दीपक कुमार महतो के आउट होने के बाद मेदिनीपुर विजार्ड्स की टीम 20 ओवर में 132 रन पर ढेर हो गई। हालांकि हावड़ा वारियर्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक दास फ्लॉप रहे। वह केवल आठ रन बना सके। इसके बावजूद वॉरियर्स ने सांसें रोक देने वाले मैच में पांच विकेट शेष रहते 133 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। अब 11वें मैच में अब हावड़ा वॉरियर्स का मुकाबला मालदा स्मैशर्स से होगा। यह मैच 16 जून को शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ