हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कब होगा अगले T20 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया का ऐलान? BCCI ने बताई टीम सिलेक्शन की तारीख

T20 World Cup 2026: महिला टी-20 वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है. टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं. पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम का ऐलान इस टूर्नामेंट के लिए कब होगा? बीसीसीआई ने बताया है.

विज्ञापन
Womens T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसमें 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसके लिए 6-6 टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है. इंग्लैंड अपने दल का ऐलान कर चुकी है. हालांकि भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं हुआ है. लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम की सिलेक्शन की तारीख बता दी है, जिसका फैंस बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे. भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर के कंधों पर होगी.

कब होगा टीम इंडिया का ऐलान?

29 अप्रैल को बीसीसीआई ने प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें बोर्ड ने लिखा कि महिला चयन समिति शनिवार, 2 मई को मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में बैठक करेगी, जिसमें ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का चयन किया जाएगा. चयन बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होगी, जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, चयन समिति की चेयरपर्सन अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया शामिल होंगे.

भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को करेगी, जहां मेन इन ब्लू का सामना पाकिस्तान से होगाइसके अलावा बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20आई सीरीज, इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच और इंग्लैंड A के खिलाफ तीन वनडे और तीन T20 मैचों के लिए इंडिया A टीम का ऐलान करेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, ताबड़तोड़ पारी खेलकर जमाया कब्जा

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 2 ग्रुप

ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स।
ग्रुप 2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्ट इंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड

विज्ञापन

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम ग्रुप A का हिस्सा है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। [1, 2, 3]

टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज शेड्यूल

मैच संख्या [6, 7, 8, 9, 10]तिथि (Date)प्रतिद्वंद्वी (Opponent)समय (IST)स्थान (Venue)
मैच 614 जून 2026पाकिस्तानशाम 7:00 बजेएजबेस्टन, बर्मिंघम
मैच 1017 जून 2026नीदरलैंड्सशाम 7:00 बजेहेडिंग्ले, लीड्स
मैच 1821 जून 2026दक्षिण अफ्रीकाशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
मैच 2325 जून 2026बांग्लादेशशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
मैच 3028 जून 2026ऑस्ट्रेलियाशाम 7:00 बजेलॉर्ड्स, लंदन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola