IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, ताबड़तोड़ पारी खेलकर जमाया कब्जा

IPL 2026: 29 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा ने कब्जा जमा लिया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर कैप अपने सिर पर सजा ली है. इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने भी बड़ी दावेदारी ठोकी है.

Cricket News - 2026-04-29T234832.791
1 / 6

29 अप्रैल को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हुआ. मुंबई की ओर से रियान रिकेल्टन ने शतकीय पारी खेली, जबकि हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धुआंधार पारी खेली. इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाई.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ उन्होंने अब आईपीएल 2026 में खेले गए 9 मैच में 53.12 की औसत के साथ 425 रन बना दिए हैं. अभिषेक 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं और वह ऑरेंज कैप के मालिक हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन3 / 6

अभिषेक के बाद हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और अब वह 9 मैच में 59.14 की औसत के साथ 414 रन बनाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी4 / 6

वहीं, वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं. उन्होंने 9 मैच में 44.44 की औसत के साथ 400 रन बना दिए हैं. उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. हालांकि अब ऑरेंज कैप से उनका कब्जा हट चुका है. उन्होंने पिछले मैच में ऑरेंज कैप पहनी थी.

विज्ञापन

केएल राहुल

केएल राहुल5 / 6

केएल राहुल अब चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 8 मैचों में 51.14 की औसत के साथ 351 रन बनाए हैं. राहुल भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विराट कोहली

विराट कोहली6 / 6

विराट कोहली पांचवें नंबर पर बरकरार हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैच में 58.50 की शानदार औसत के साथ 351 रन बना दिए हैं. उन्होंने भी 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन