मैच खेलते-खेलते आया स्ट्रोक और चली गई जान! टॉप रैंक वाले Chess Grandmaster की गेम के बीच हुई मौत

Chess Grandmaster Ziaur Rahman: बांग्लादेश के शतरंज ग्रैंडमास्टर जियाउर रहमान का स्ट्रोक की वजह से निधन हो गया है। नेशनल चैंपियनशिप के मैच के दौरान ही उन्हें अटैक आ गया था। उनका बेटा भी उनके साथ ही इस चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहा था।

l - 2024-07-05T222934.414

Chess Grandmaster Ziaur Rahman: बांग्लादेश के टॉप रैंक शतरंज ग्रैंडमास्टर जियाउर रहमान का शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 50 साल थी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैच के बीच में उन्हें स्ट्रोक का अटैक आ गया था, जिस वजह से उनकी मौत हो गई थी।

मैच के दौरान हुई मौत

बांग्लादेश शतरंज महासंघ के महासचिव शहाब उद्दीन शमीम ने बताया, ‘जियाउर साथी ग्रैंडमास्टर इनामुल हुसैन के खिलाफ चैंपियनशिप के 12वें दौर के मैच के दौरान टेबल से गिर गए थे। इसके बाद जियाउर को हॉल रूम में मौजूद खिलाड़ी और अधिकारी तुरंत राजधानी ढाका के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मौत अस्पताल आने से पहले ही हो गई थी’।

‘मुझे लगा वो बोतल उठा रहे हैं’

इस मैच में हिस्सा ले रहे ग्रैंडमास्टर इनामुल हुसैन ने बताया, ‘मुझे यह समझने में कुछ समय लग गया कि उन्हें स्ट्रोक का अटैक आया है। हम जब खेल रहे थे, तब मुझे नहीं लगा था कि वो बीमार हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘उस समय मेरी चाल थी, जब वो टेबल पर गिरे थे। मुझे लगा वो पानी की बोतल को उठाने के लिए झुके हैं। जब हमें पता चला तो हम उन्हें अस्पताल लेकर गए। उनका बेटा हमारे बगल में खेल रहा था।’

बता दें कि जियाउर बांग्लादेश टॉप रैकेंड शतरंज ग्रैंडमास्टरों में से एक थे। उन्होंने कई बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती हैं। उन्होंने 2022 में भारत में 44वें शतरंज ओलंपियाड में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ