Babar Azam ने PCB अध्यक्ष से की मुलाकात, कप्तानी पर हुई बातचीत; जल्द आएगा बड़ा फैसला!

Babar Azam: टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी एक बार फिर से बाबर आजम को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की है।

Babar Azam again captain pakistan cricket team

Babar Azam again captain pakistan cricket team Image Credit: Social Media

Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम का फिर से पाक टीम का कप्तान बनने की अटकलें तेज हो गई है। दरअसल वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस टूर्नामेंट के बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद पाक टेस्ट टीम का कप्तान शाहीन अफरीदी और टेस्ट टीम का कप्तान शान मसूद को बनाया गया था।

विज्ञापन

इन दोनों खिलाड़ियों की कप्तानी में भी पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पहले शान मसूद की कप्तानी में टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद शाहीन अफरीदी की कप्तानी में पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के हाथों टी20 सीरीज में 4-1 से हार मिली थी।

विज्ञापन

फिर मिलेगी बाबर आजम को कप्तानी!

आगामी टी20 विश्व कप 2024 को देखते हुए पाकिस्तान अपनी टीम को और ज्यादा मजबूत करना चाहता है। ऐसे में एक बार फिर से टीम की कमान बाबर आजम के हाथ में आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से मुलाकात की है। बाबर और मोहसिन नकवी के बीच कप्तानी को लेकर चर्चा की खबरें भी सामने आ रही है। ऐसे में पाक टीम के फैंस को उम्मीद है कि बाबर आजम को एक बार फिर से टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

बाबर का कप्तानी रिकॉर्ड

बाबर आजम को साल 2020 में पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान बनाया गया था। बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में 40 मैच खेले थे। जिसमें टीम को 24 में जीत और 15 में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 71 मैच खेले हैं जिसमें टीम को 42 में जीत और 23 में हार झेलनी पड़ी थी। इसके अलावा बात अगर टेस्ट क्रिकेट की करे तो पाक टीम ने बाबर की अगुवाई में 20 टेस्ट मैच खेले थे। जिसमें से 10 में जीत और 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज तक कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ