ZIM vs AUS 2nd ODI, Travis Head Century: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 18 सितंबर को सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ने एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाया और शानदार शतक ठोक दिया. यह उनका 8वां वनडे और कुल 20 इंटरनेशनल शतक रहा. हेड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 84 गेंदों पर 112 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया.
ट्रेविस हेड ने जड़ा 8वां वनडे शतक
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने उतरे ट्रेविस हेड ने मैदान पर आते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी. हेड ने देखते ही देखते 36 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया. हेड यहीं नहीं रुके और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 75 गेंदों अपने वनडे करियर का 8वां शतक जड़ दिया.
यह ऑस्ट्रेलिया-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज में अब तक का सबसे तेज शतक रहा. हेड 84 गेंदों पर 112 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के भी जड़े. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा. खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 34 ओवर में 2 विकेट पर 229 रन बना लिए हैं और एक बड़े स्कोर की ओर कदम रख दिया है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे ODI में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
75 – ट्रैविस हेड, हरारे, 2026*
86 – मैट रेनशॉ, हरारे, 2026
89 – एडम गिलक्रिस्ट, होबार्ट, 2004
बता दें कि, Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में इन 4 खिलाड़ियों ने मचाया तहलका, टीम को दिलाया सेमीफाइनल का टिकट
हेड के शतक के ऑस्ट्रेलिया की जीत हुई पक्की!
32 साल के ट्रेविस हेड अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 20 शतक जड़ चुके हैं. उनके नाम टेस्ट में 12 शतक और वनडे में 8 सेंचुरी हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि जब भी हेड ने शतक लगाया है, ऑस्ट्रेलिया कभी कोई मैच नहीं हारा है. हेड ने पिछली जिन 19 मैचों में शतक लगाया है, उसमें 18 में ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रा रहा है. इस आंकड़े और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर देखकर इस मैच में कंगारू टीम की जीत पक्की मानी जा रही है. अब देखना होगा कि क्या हेड का यह स्ट्रीक इस मैच भी कायम रहता है या नहीं.
बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 59 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब कंगारू टीम दूसरे वनडे मैच को भी जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने इंडिया अंडर-19 के लिए किया डेब्यू, मुकाबले देखने पहुंचे भारतीय दिग्गज
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines