Live Updates
Asia Cup 2025 India Squad Live: टीम इंडिया के स्क्वाड पर हर्षा भोगले का रिएक्शन
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर हर्षा भोगले ने कहा भारत ने जो टीम चुनी है। उसका मतलब है वे 2 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ हार्दिक और अभिषेक शर्मा को तीसरे स्पिनर के रूप में उतारेंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर शिवम दुबे भी 1-2 ओवर करेंगे।
Asia Cup 2025 India Squad Live: स्टैंडबाय में रखे गए ये खिलाड़ी
एशिया कप 2025 के लिए 5 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है। जिसमें वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल शामिल हैं।
Asia Cup 2025 India Squad Live: श्रेयस अय्यर-जायसवाल को लेकर क्या बोले अगरकर?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने बताया यशस्वी जायसवाल दुर्भाग्यशाली रहे, जिस तरह से अभिषेक शर्मा खेल रहे हैं वे गेंदबाजी भी कर लेते हैं। श्रेयस अय्यर की कोई गलती नहीं है।
Asia Cup 2025 India Squad Live: टीम इंडिया का हुआ ऐलान
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा
Asia Cup 2025 India Squad Live: टीम चयन के लिए मीटिंग शुरू
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के सिलेक्टर्स की मीटिंग शुरू हो चुकी है। बीसीसीआई ने तस्वीरें शेयर की है। थोड़ी देर में टीम का ऐलान होगा।
Asia Cup 2025 India Squad Live: मीटिंग में अभी तक नहीं पहुंचे BCCI सचिव
टीम सिलेक्शन की जो मीटिंग मुंबई में चल रही है उसमें अभी तक बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया नहीं पहुंचे हैं। जिसके चलते बैठक में देरी हो रही है।
Asia Cup 2025 India Squad Live: टीम ऐलान का बदला समय
एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड पर फैंस की नजरें टिकी हैं। पहले बीसीसीआई की प्रेस कॉन्फ्रेंस 1:30 बजे होने वाली थी, लेकिन बारिश के चलते अब ये 2 बजे होगी।
Asia Cup 2025 India Squad Live: 17 नहीं 15 सदस्यीय टीम का होगा ऐलान
पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था, लेकिन बीसीसीआई पाकिस्तान की तरह 17 नहीं बल्कि 15 सदस्यीय टीम का ही ऐलान करने वाली है।
Asia Cup 2025 India Squad Live: सूर्यकुमार यादव का वीडियो आया सामने
CAPTAIN HAS ARRIVED AT BCCI HQ FOR ASIA CUP TEAM SELECTION...!!! [RevSportz] pic.twitter.com/VBCWYXPJeu
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 19, 2025
Asia Cup 2025 India Squad Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकती है देरी
बारिश के कारण प्रेस कॉन्फ्रेंस में देरी हो सकती है। बता दें, मुंबई में भारी बारिश हो रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय दोपहर 1:30 बजे रखा गया है।
Asia Cup 2025 India Squad Live: BCCI ऑफिस पहुंचे सूर्यकुमार यादव
🚨 SURYAKUMAR YADAV HAS REACHED BCCI OFFICE BEFORE TIME FOR ASIA CUP SELECTION DESPITE HEAVY RAINFALL 🚨 (Devendra Pandey). pic.twitter.com/0Livt2HX9F
— Tanuj (@ImTanujSingh) August 19, 2025
Asia Cup 2025 India Squad Live: क्या शुभमन गिल को मिलेगा मौका?
इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में धमाल मचाने वाले शुभमन गिल के नाम पर भी काफी चर्चा हो रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या एशिया कप के लिए उनको टी20 टीम में चुना जाएगा?
Asia Cup 2025 India Squad Live: मुंबई में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
टीम इंडिया के एशिया कप 2025 को लेकर ऐलान के लिए मुंबई में दोपहर 1:30 बजे सिलेक्टर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है।
Asia Cup 2025 India Squad Highlights: एशिया कप 2025 के लिए आज टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं शुभमन गिल को एशिया कप के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है।
नीचे पढ़ें हाइलाइट्स….
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
17 mins agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
1 hr agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
3 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
10 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
11 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
12 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines