Asia Cup 2025 BAN vs HK Live Streaming: एशिया कप 2025 का तीसरा मैच आज बांग्लादेश और हांगकांग के बीच अबू धाबी में खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम आज से अपने एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत करने जा रही है। बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास के हाथों में हैं। जीत के साथ बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ हांगकांग को अपनी पहली जीत की तलाश है। हांगकांग को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
बांग्लादेश और हांगकांग के बीच एशिया कप 2025 का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि 7:30 बजे मैच के लिए टॉस होगा। ये मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-India vs UAE: 6 साल बाद बुमराह के साथ हुआ ऐसा, सूर्या ने वो काम भी करा दिया, जो रोहित कभी न करा पाए
कहां देख सकते हैं लाइव?
बांग्लादेश बनाम हांगकांग मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी। जहां आप मैच का आनंद उठा सकते हैं।
दबाव में होगा हांगकांग की टीम
एशिया कप 2025 का पहला मैच अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया था। इस मैच में हांगकांग की टीम बल्लेबाजी के दौरान महज 94 रनों पर ही सिमट गई थी। ऐसे में अब एकबार फिर से बांग्लादेश के सामने टीम थोड़ा दबाव महसूस कर सकती है। हांगकांग के सामने टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करनी की चुनौती होगी।
दूसरी तरफ बांग्लादेश के पास हांगकांग को हराकर पहली जीत हासिल करने का सुनहरा मौका है। इसके बाद बांग्लादेश को आगे इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमों से भी भिड़ना है। श्रीलंका के साल 13 सितंबर और अफगानिस्तान के साथ 16 सितंबर को बांग्लादेश की टीम मैच खेलेगी।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE: यूएई पर मिली धमाकेदार जीत बन गई इस खिलाड़ी के लिए सिरदर्द, पाकिस्तान के खिलाफ भी कट सकता है पत्ता
संबंधित खबरें
सीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
46 mins agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
52 mins agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
2 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines