IND vs UAE: यूएई पर मिली धमाकेदार जीत बन गई इस खिलाड़ी के लिए सिरदर्द, पाकिस्तान के खिलाफ भी कट सकता है पत्ता

IND vs UAE: फिलहाल टीम इंडिया के लिए सब कुछ अच्छा नजर आ रहा है, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे एक खिलाड़ी का सिरदर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया होगा। इस खिलाड़ी का अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी पत्ता कट सकता है।

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh

IND vs UAE: भारतीय टीम ने एसीसी मेंस एशिया कप 2025 के अपने पहले मुकाबले में बेहद आसानी के साथ जीत दर्ज कर लिया। इस मैच में टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। ऐसे में फिलहाल सब कुछ अच्छा नजर आ रहा है, लेकिन ड्रेसिंग रूम में बैठे एक खिलाड़ी का सिरदर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया होगा। इस खिलाड़ी का अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से भी पत्ता कट सकता है। 

विज्ञापन

बढ़ गई टीम इंडिया के इस स्टार की परेशानी 

टूर्नामेंट शुरू होने से पहले स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का खेलना एकदम पक्का नजर आ रहा था। सभी दिग्गजों की प्लेइंग 11 में इस स्टार का नाम था, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उन्हें यूएई के खिलाफ प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया। अब इस मुकाबले में सभी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऐसे में अर्शदीप की पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल नजर आ रही है। कुलदीप यादव ही अर्शदीप की जगह प्लेइंग 11 में खेले और उन्होंने तो 4 विकेट मैच में हासिल किए हैं। अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती का खेलना भी पक्का ही है। ऐसे में अर्शदीप का इंतजार और लंबा हो सकता है। 

विज्ञापन

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज हैं अर्शदीप 

साल 2022 में अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया के लिए अपना टी20आई डेब्यू किया था। उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिर्फ 3 सालों में ही वो टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 टी20 विश्व कप खेला है। वहीं 1 एशिया कप में भी टीम का अहम हिस्सा थे। अर्शदीप सिंह ने 63 टी20आई मैचों में 18.30 की औसत से 99 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.29 का ही रहा है। हालांकि अब उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ