सच हुई ज्योतिषी की भविष्यवाणी, पैरालंपिक में गोल्ड जीतकर रच दिया इतिहास

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में ऑस्ट्रेलियाई तैराक एलेक्सा लेरी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए विश्व रिकॉर्ड बना दिया। करीब 3 साल पहले ज्योतिष ने लेरी के मेडल जीतने की बड़ी भविष्यवाणी की थी।

alexa leary

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स में ऑस्ट्रेलियाई तैराक एलेक्सा लेरी ने कमाल कर दिया है। उन्होंने 100 मीटर एस9 फ्रीस्टाइल व्यक्तिगत पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता है। लेरी ने इससे पहले टीम के लिए मिक्स्ड 4 ×100 मीटर में 34 अंक हासिल किए थे। लेरी ने दो दिन पहले यानी बुधवार को ही 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस 9 में 59.53 सेकंड में ही 59.60 सेकंड का ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जो उन्होंने कुछ ही घंटे पहले बनाया था। हालांकि एलेक्सा लेरी ने जीत के बाद भावुक बयान दिया है।

विज्ञापन

तीन साल पहले हुआ था एक्सीडेंट

तीन साल पहले लेरी उभरती हुई ट्रायएथलीट थीं, लेकिन एक हादसे में उनकी कई हड्डियां टूट गईं। लेरी 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफतार से साइकिल चला रही थीं। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचा और शरीर की कई हड्डियां भी टूट गईं।

विज्ञापन

पिता ने कराई थी भविष्यवाणी

सीएनएन से बात करते हुए लेरी ने कहा कि जब मैं एक्सीडेंट की वजह से अस्पताल में भर्ती थी, तब मेरे पिताजी अस्पताल के अंदर एक बहुत बड़े ज्योतिष को लेकर आए थे। पिता ने ज्योतिष को खूब पैसा भी दिया केवल ये जानने के लिए कि मैं ब्रेन ऑपरेशन से बच पाउंगी या नहीं। तब ज्योतिष ने कहा था कि लेरी चलना और बात करना चाहती है। वो पैरालंपिक में भी जाना चाहती है। हालांकि अब 3 साल बाद ज्योतिष की बात सच हो गई। अस्पताल में 100 से ज्यादा दिनों तक बिताने के बाद लेरी ने तैराकी को अपनाया और दो साल के भीतर साल 2023 में विश्व पैरा तैराकी चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन

जीत के बाद दिया इमोशनल बयान

अब पेरिस पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद लेरी ने अपने परिवार को इसका क्रेडिट दिया। उन्होंने कहा ”ये चमत्कार है कि मैं जीवित हूं। चल रही हूं। तीन साल पहले मुझे बताया गया था कि मैं कभी चल नहीं पाउंगी। लेकिन अब मैं काफी दूर निकल गई हूं। मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मेरा परिवार इसका कारण हैं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ