Alec Stewart: आईपीएल 2025 के बीच शोक की खबर आई है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान एलेक स्टीवर्ट की पत्नी का निधन हो गया है। उनकी पत्नी लिन स्टीवर्ट स्तन कैंसर से 12 साल से जूझ रही थीं। लेकिन वह अब जिंदगी की जंग हार गई हैं और उनकी मौत हो गई है।
सरे टीम का अहम हिस्सा रहे हैं एलेक
एलेक स्टीवर्ट काउंटी की मशहूर टीम सरे का भी हिस्सा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी संभाली है। एलेक स्टीवर्ट ने 1981 से लेकर 2003 तक सरे का प्रतिनिधित्व किया। साल 2013 में एलेक सरे क्रिकेट टीम में निदेशक के रूप में लौटे। हालांकि पिछले साल ही अपनी पत्नी की देखभाल करने के लिए उन्हेंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सरे ने उनकी मौजूदगी में साल 2024 में काउंटी चैंपियनशिप भी जीती थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं आने वाले सालों में उसे और अपने परिवार को इस नौकरी से ज़्यादा समय देना चाहता हूं।
एलेक स्टीवर्ट की पत्नी के निधन के बाद सरे ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी शुभकामनाएं परिवार के साथ हैं और हम उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। इस बीच, हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे इस कठिन समय में उनकी निजता का सम्मान करें।
इंग्लैंड के लिए 133 टेस्ट मैच में किया प्रतिनिधित्व
एलेक स्टीवर्ट का शुमार इंग्लैंड के पूर्व महान खिलाड़ियों में किया जाता है। उन्होंने अपने करियर में 133 टेस्ट मैच में 39.54 की औसत के साथ 8463 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 170 वनडे मैच में 31.60 की औसत के साथ 4677 रन बनाए हैं। टेस्ट में उनके नाम 15 शतक के अलावा 45 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 4 शतक के अलावा 28 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
इंग्लैंड के लिए साल 1989 में डेब्यू करने वाले एलेक स्टीवर्ट ने अपना आखिरी मैच साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
3 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
4 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
5 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines