Rohit Sharma: रोहित शर्मा के लिए इन दिनों मैदान पर कुछ भी सही नहीं घट रहा है। फॉर्म हिटमैन का साथ छोड़ चुकी है और कप्तानी भी सवालों के घेरे में है। टेस्ट क्रिकेट रोहित को रास नहीं आ रहा है। आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देने वाले रोहित दबाव महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स रोहित को रिटायरमेंट लेने की सलाह दे रहे हैं। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर मेलबर्न में ही मौजूद हैं। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो आगरकर रोहित संग उनके भविष्य को लेकर जल्द ही मीटिंग करने वाले हैं। इस बैठक के बाद रोहित के संन्यास पर भी बड़ा फैसला हो सकता है।
आगरकर करेंगे रोहित संग मीटिंग
दरअसल, पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अजित आगरकर जल्द ही रोहित शर्मा से उनके टेस्ट करियर को लेकर बातचीत करने वाले हैं। हिटमैन का बल्ला क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में काफी समय से खामोश चल रहा है। पिछले 8 टेस्ट मैचों में रोहित ने 11 की मामलूी औसत से सिर्फ 155 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय कप्तान का हाल बेहाल है और वह चार पारियों में सिर्फ 22 रन ही बना सके हैं। यही वजह है कि आगरकर रोहित से उनके भविष्य पर अब बात करना चाहते हैं।
रिटायरमेंट पर होगा बड़ा फैसला?
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहती है, तो ऑस्ट्रेलिया का दौरा रोहित के टेस्ट करियर का आखिरी दौरा भी हो सकता है। यानी रोहित टीम इंडिया की सफेद जर्सी में सिडनी में आखिरी बार टेस्ट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को मेलबर्न और सिडनी दोनों में ही जीत की दरकार है।
हालांकि, चौथे टेस्ट में टीम इंडिया की हालत खस्ता है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 474 रन के जवाब में भारतीय टीम अपने 5 विकेट सिर्फ 164 के स्कोर पर ही गंवा चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक दो बार लगातार डबल्य्टूसीसी के फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन टीम खिताब को अपने नाम नहीं कर सकी है।
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
15 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
48 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines