KKR vs PBKS: IPL 2025 के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच 26 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की टीम इस मैच में अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी। IPL के 18वें सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने 8 मैच खेले हैं और सिर्फ 3 में जीत हासिल की है। पिछले दो मैचों में भी कोलकाता को हार का सामना करना पड़ा है। अब टीम की नजरें पंजाब के खिलाफ जीत हासिल कर हार का सिलसिला तोड़ने पर होंगी। इस मुकाबले में सभी की निगाहें कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर होंगी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं।
गेल और उथप्पा को पीछे छोड़ सकते हैं रहाणे
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे एक बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं। रहाणे ने अब तक IPL में 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बनाए हैं। अगर वह आज के मैच में 83 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए IPL में 5000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक IPL में सिर्फ 8 बल्लेबाज ही 5000 या उससे ज्यादा रन बना पाए हैं। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल शामिल हैं। रहाणे 5000 रन बनाते ही IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- विराट कोहली- 8396
- रोहित शर्मा- 6856
- शिखर धवन- 6769
- डेविड वॉर्नर- 6565
- सुरेश रैना- 5528
- महेंद्र सिंह धोनी- 5383
- एबी डिविलियर्स- 5162
- केएल राहुल- 5006
- क्रिस गेल- 4965
- रॉबिन उथप्पा- 4952
- अजिंक्य रहाणे- 4913
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में IPL में 500 चौके लगाने का कमाल किया है। वह IPL में अब तक 2 शतक और 33 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 118 छक्के भी जड़े हैं। इस सीजन में रहाणे के पास एक और बड़ा मौका है। अगर वह 7 और मैच खेलते हैं, तो IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। अगर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है तो रहाणे यह उपलब्धि हासिल कर IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines